खबर

Flipkart के फूड डिलीवरी बिजनेस में एंट्री के साथ क्यों मचेगा गदर, जोमैटो-स्विगी की होगी खटिया खड़ी | Flipkart set to enter food delivery business in August Challenges for Swiggy and Zomato



मौजूदा समय में ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है. आज सूई से लेकर कार तक लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं. हालांकि भाग दौड़ भरी जिंदगी में ऑनलाइन खरीदारी राहत का काम करती है. साथ ही डिलीवरी बॉय का काम भी लोगों को मिल रहा है. सबसे बड़ी राहत तब होती है जब आप ऑफिस या पढ़ाई कर आ रहे हैं और खाना बनाने का समय नहीं बचा है तो आप तुरंत ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं. इसके लिए लोग स्विगी और जोमैटो का इस्तेमाल करते हैं जिससे आसानी से आपके दरवाजे पर खाना आ जाता है. लेकिन अब इस बिजनेस में Flipkart भी उतरने वाली है. 

Flipkart पहले से ऑनलाइन खरीदारी के लिए बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें बड़े सामान मंगाने से लेकर ग्रॉसरी बिक्री और मिनट डिलीवरी में पहले से ही Flipkart उतरा हुआ है, लेकिन अब वह फूड डिलीवरी बिजनेस में एंट्री करने जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट के फूड डिलीवरी में उतरने के साथ ही इस क्षेत्र में गदर मचने वाला है.

कब आएगा फ्लिपकार्ट का फूड डिलीवरी

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट अगस्त महीने से फूड डिलीवरी के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है. टेस्टिंग के तौर पर इसे बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा. अगर यह सफल रहा तो दूसरे राज्यों और शहरों में शुरू किया जा सकता है. फूड डिलीवरी मार्केट में जोमैटो और स्विगी का काफी दबदबा है. ऐसे में फ्लिपकार्ट के लिए चुनौती हो सकती है. हालांकि लोगों को फूड ऑर्डर करने के लिए एक विकल्प मिलेगा.

इस बारे में फ्लिपकार्ट के CEO ने कहा है कि कंपनी के पास अच्छी योजना और ग्राहकों के लिए बेहतर सेवाएं हो तो इसकी मदद से वह पहले से मौजूद कंपनी को टक्कर दे सकती है.

फूड डिलीवरी बिजनेस में Flipkart आते कैसे होगा हावी

फ्लिपकार्ट फूड डिलीवरी के बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है. साथ ही इस बिजनेस में उतरते ही अपने रायवल कंपनी को कड़ी टक्कर देने वाला है. इसके पीछे कारण है कि फ्लिपकार्ट पहले से ही इस तरह के कारोबार में उतरा हुआ है. फ्लिपकार्ट के पास पहले से करोड़ों ग्राहक है. फ्लिपकार्ट ने एक ही प्लेटफॉर्म पर कॉमर्स सर्विस के साथ मिनट सर्विस मौजूद है. ऐसे में फ्लिपकार्ट इसी प्लेटफॉर्म पर अपना फूड डिलीवरी भी शुरू कर सकता है. 

फ्लिपकार्ट का ऐप पहले से 500 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों के पास मौजूद है. ऐसे में उन्हें नई मार्केटिंग की जरूरत नहीं होगी. यह सीधा ग्राहकों के पास खुद-ब-खुद पहुंचेगा. वहीं जोमैटो और स्विगी जैसी फूड डिलीवरी कंपनियों की बात करें तो उनका ऐप अब तक 100 मिलियन ग्राहकों के पास है.

य़ह भी पढ़ेंः टेस्ला-स्पेसएक्स में भारी गिरावट के बाद भी एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान? फोर्ब्स की लिस्ट में क्या आया सामने




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button