खबर

Fauzi Teaser: प्रभास की फौजी का आया धांसू टीजर, इस सीन को देख भड़के फैंस, कहा- थर्ड ग्रेड मूवी प्रमोशन  | Internet Slams Prabhas Fauzi Teaser Over Subhas Chandra Bose Portrayal  says  third-grade movie promotion


नई दिल्ली:

प्रभास के बर्थडे के खास मौके पर बीते दिन अपकमिंग फिल्म फौजी का टीजर रिलीज किया गया, जिसे निर्देशक हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है. जबकि पैन-इंडियन स्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. टीजर के ऐलान के साथ मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म अगले साल 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि रिलीज से महीनों पहले ही फिल्म की पहली झलक से जुड़ा विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, टीजर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के किरदार की झलक दिखाई गई है, जो प्रभास के किरदार की तारीफ अडॉल्फ हिटलर से बात करते हुए करते हैं. दर्शकों का कहना है कि लीड कैरेक्टर के प्रभाव को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक हस्तियों का इस्तेमाल करना सही नहीं है.

फौजी के टीजर में क्या था खास

2 मिनट 32 सेकंड के टीजर में दिखाया गया है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बर्लिन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, एडोल्फ हिटलर से मुलाकात करते हैं. इस मुलाकात के दौरान, बोस ब्रिटेन (जो दोनों का दुश्मन है) को हराने के लिए जर्मनी से मदद मांगते हैं. हिटलर मदद देने से इनकार कर देता है और कहता है कि ब्रिटेन ने भारत पर दो सदियों तक राज किया है और “गुलामी तुम्हारे भारतीय खून में है”. वह कहता है कि वह किसी ऐसी लड़ाई का समर्थन नहीं करेगा, जिसमें हार निश्चित हो. सुभाष चंद्र बोस कड़े शब्दों में हिटलर को जवाब देते हैं कि वह भारतीयों के बारे में कुछ नहीं जानता. वे कहते हैं कि वे भारत को ब्रिटिश शासन से आजाद कराएंगे, चाहे जर्मनी मदद करे या न करे. इसके बाद, वे भारतीयों की बुद्धिमत्ता के बारे में बात करते हैं. 

ये भी पढे़ं- ‘रामायणम्’ का ‘मंगल रंग’ गाना 5 भाषाओं में रिलीज, जानकी राम के संगम की झलक, अरिजीत सिंह समेत 10 सिंगर्स ने दी है आवाज

आगे अपनी बात को साबित करने के लिए वह ‘फौजी’ (प्रभास) का उदाहरण देते हैं, जो एक ऐसा भारतीय जासूस, जिसकी वजह से जापानियों ने ब्रिटेन से सिंगापुर छीन लिया था. बोस ‘फौजी’ को एक सैनिक, रणनीतिकार और जासूस बताते हुए कहते हैं कि जहां ब्रिटेन को जर्मन जासूसों के बारे में सब कुछ पता है. वहीं उन्हें ‘फौजी’ के बारे में कुछ भी नहीं पता. बोस हिटलर को यह भी बताते हैं कि ‘फौजी’ ने भगवद गीता पर आधारित एक ऐसा कोड बनाया है, जिसे तोड़ना नामुमकिन है. यहां तक कि अंग्रेजों ने भी माना है कि जर्मनों द्वारा बनाए गए ‘एनिग्मा’ (Enigma) कोड की तुलना में, इस कोड को तोड़ना कहीं ज्यादा मुश्किल है. जब हिटलर उस जासूस का नाम जानना चाहते हैं, तो बोस बताते हैं कि उसके जन्म के समय रखे गए असली नाम के बारे में किसी को नहीं पता और अंग्रेज उसे ‘फौजी’ कहकर बुलाते हैं. 

टीजर को फैंस ने किया नापसंद

टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिएक्शन सामने आया. एक यूजर ने लिखा, “इस घटिया फिल्म के प्रमोशन के लिए. हमारे राष्ट्रीय नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का AI से बना वीडियो इस्तेमाल करने का क्या मतलब है, जिसमें उन्हें नाजियों से मिलते हुए दिखाया गया है??” अन्य यूजर ने लिखा, मैं पुरजोर मांग करता हूं कि प्रभास के किरदार को ऊंचा दिखाने और उसका महिमामंडन करने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस का इस्तेमाल करने वाले निर्माताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए. किसी की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वह ऐसा अपमानजनक काम करने के बारे में सोच भी सके? उन्हें तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और इसे जल्द से जल्द हटा देना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

तीसरे यूजर ने लिखा, हनु राघवपुडी आपने नेताजी का कितना मजाक बना दिया है! वह आपके हीरो को हाइप करने के लिए कोई मामूली साइड कैरेक्टर नहीं हैं. पहले तो वह कहते हैं कि फौजी हमारा सबसे बेहतरीन जासूस है और फिर उसकी लोकेशन ही बता देते हैं. साथ ही यह भी बता देते हैं कि उनका कोड गीता पर आधारित है. यानी एक तरह से उन्होंने डिक्रिप्शन की ही दे दिया! हालांकि अन्य फैंस ने इस टीजर को सपोर्ट किया और प्रभास की तारीफ की है. 

फौजी के बारे में 

बता दें कि निर्देशक हनु राघवपुडी की आने वाली ऐतिहासिक एक्शन फिल्म’फौजी’ 1940 के दशक पर आधारित है. फिल्म में प्रभास के अलावा लीड एक्ट्रेस के रोल में इमानवी हैं. जबकि अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और भानु चंद भी नजर आएंगे. फिल्म  19 मार्च को दुनिया भर में कई भाषाओं में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- साहिर लुधियानवी का लिखा 65 साल पुराना गाना, संतुष्ट नहीं थीं आशा भोसले, मोहम्मद रफी के साथ आज कहलाता है सदाबहार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button