मध्य प्रदेश

Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, ‘ये पार्टी का…’, समर्थकों से कहा- धैर्य रखें


दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद समर्थकों द्वारा मचाए गए बवाल को लेकर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उपद्रव नहीं करना चाहिए, इस्तीफा नहीं देना चाहिए. नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि हम समझाएंगे, हम पार्टी में रहेंगे, सब मान जाएंगे, चलता रहता है, सब संभल जाएगा, सब मान जाएंगे. 

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने टिकट काटे जाने पर कहा कि पार्टी का अच्छा निर्णय है. आशुतोष तिवारी को टिकट मिलना अच्छा निर्णय है. वहीं कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता धैर्य रखें, संयम बना के रखें, पार्टी फॉरम में बात रखने का एक तरीका होता है वैसे बात रखें.

‘पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया’

इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो बुलाएगा उसके पास जाऊंगा. पार्टी के लिए प्रचार पर कहा कि जरूर प्रचार करने जाऊंगा. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी. कुछ और मिलने की उम्मीद पर कहा मुझे किसी बात की उम्मीद नहीं है, पार्टी ने बहुत कुछ दिया है, मैं पूरी तरह से खुश हूं.

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस बीजेपी को समझ ही नहीं पाई आज तक इसलिए कांग्रेस का आज ये हाल है. मैं सबसे चर्चा करूंगा मेरी नाराजगी किसी से नहीं है, जिसने मुझे बुलाया है उससे मिलने जाऊंगा, अभी घर जा रहा हूं.

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने काटा बवाल

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं दिए जाने के विरोध में उनके समर्थकों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर करीब 12 घंटे तक जाम लगाया और पुलिस पर पथराव किया. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- ‘ऐसा कुछ न करें कि…’

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उन्होंने बताया कि 3,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बाधित कर दिया. पुलिस द्वारा सड़क खाली कराने के प्रयास के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. बाद में सुरक्षा बलों ने राजमार्ग से जाम हटाया और कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

दतिया के जिलाधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदर्शनकारियों ने करीब 11-12 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रखा. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और उन्होंने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

दतिया से आशुतोष तिवारी को दिया टिकट

गौरतलब है कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने शुक्रवार (10 जुलाई) को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था जिसके बाद मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी फैल गई.

ये भी पढ़ें: ‘मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो…’, दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button