खबर

Daayra Box Office Collection: करीना कपूर की दायरा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, डबल डिजिट में आने के लिए तड़प रही बेबो की फिल्म | Daayra Box Office Collection Kareena Kapoor film struggling to even touch double digit figures



नई दिल्ली:

Daayra Box Office Collection: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म का दायरा बॉक्स ऑफिस पर सिमटता नजर आ रहा है. मेघना गुलजार ने फिल्म का निर्देशन किया था और फिल्म को सच्ची घटना से इंस्पायर होकर बनाया गया था. फिल्म ना तो एंटरटेन ही कर सकी और ना ही जिस विषय पर बात कर रही थी, उस पर ही कोई ठोस नजरिया पेश कर सकी. इस तरह फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ग्रहण लग गया था. लेकिन फिल्म के लिए पहला वीकेंड बहुत ही खराब रहा और इसका भी हश्र बॉक्स ऑफिस पर हैवान जैसा होता नजर आ रहा है. फिल्म पहले वीकेंड पर डबल डिजिट को छूने से दूर ही रह गई. 

दायरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन के हिसाब से

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, 1 करोड़ रुपये
दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, 1.75 करोड़ रुपये
दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3, 1.75 करोड़ रुपये  
इस तरह फिल्म ने वीकेंड में टोटल 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म डबल डिजिट को छूने से कोसों दूर हैं. ये आंकड़े सैकनिल्क के मुताबिक हैं.

दायरा बजट और कहां हुई चूक

मेघना गुलजार के निर्देशन वाली दायरा का बजट लगभग 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस तरह फिल्म अभी तक अपने बजट का सिर्फ 10 प्रतिशत ही वसूल पाई. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई राहत मिलने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है. कुल मिलाकर दायरा बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही अपना सफर खत्म कर सकती है और माना जा रहा है कि ये 10 करोड़ रुपये के कलेक्शन में समिट सकती है. 

यह भी पढ़ें: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ सिनेमाघरों में रिलीज, जानें कैसी है करीना कपूर-पृथ्वीराज की फिल्म, पढ़ें हिंदी रिव्यू

दायरा फिल्म की बात करें तो इसमें मेघना गुलजार ने अच्छा विषय चुना लेकिन वह समझ नहीं पाईं कि दिखाना क्या चाहती हैं. फिर फिल्म की कास्टिंग भी सही नहीं रही. करीना कपूर अपने रोल में एकदम फिट नजर नहीं आईं तो पृथ्वीराज सुकुमारन भी किरदार में सतही तौर पर तैरते नजर आए. फिर विषय तो मेघना ने अच्छा चुना लेकिन अंत में इसके साथ क्या करना है, वह कन्फ्यूज हो गईं. इस तरह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर कंटेंट और ट्रीटमेंट की वजह से उलझकर रह गई.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button