खबर

Box Office: साउथ के सिंघम सूर्या से हारी सनी देओल की बंटवारा 1947, पहले दिन तूफानी ओपनिंग से किया हैरान | Vishwanath and Sons box office collections day 1 Suriya romantic film overshadowed sunny deol batwara 1947 earns 15 crore 15 lakh India net



नई दिल्ली:

Batwara 1947 Vs Vishwanath and Sons box office collections day 1: 14 अगस्त का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बहुत खास था क्योंकि इस दिन जहां बॉलीवुड की दो फिल्में आवारापन 2 और बंटवारा 1947 टकराईं तो वहीं साउथ के सिंघम सूर्या का 18 साल बाद ऐसा अवतार देखने को मिला, जिसने ऑडियंस को अपनी तरफ सिनेमाघरों तक खींचने पर मजबूर कर दिया. हाल कुछ ऐसा रहा है कि जहां सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स ने पहले दिन तगड़ी ओपनिंग करते हुए इमरान हाशमी की आवारापन 2 को टक्कर दी तो वहीं सनी देओल की बटवारा 1947 को पछाड़ा दिया. आइए आपको बताते हैं तीन फिल्मों में किसने मारी बाजी. 

विश्वनाथ एंड सन्स की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन सूर्या की फिल्म ने 15.15 करोड़ नेट कलेक्शन हासिल किया. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 17.51 करोड़ का हुआ. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 27.51 करोड़ पहुंच गई है. खास बात यह फिल्म 120 से 130 करोड़ के बजट की बताई जा रही है. हालांकि ओटीटी, सैटेलाइट और ऑडियो से फिल्म ने 125 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके चलते फिल्म को फ्लॉप होने का खतरा कम है. 

ये भी पढ़ें- मल्लिका शेरावत का 19 साल पुराना गाना, एआर रहमान ने मिस्त्र सिंगर से गवाया, तुर्की थीम और बेली डांस की हुई चर्चा

बटवारा 1947 को विश्वनाथ एंड सन्स ने पछाड़ा

पिछले काफी दिनों से चर्चा में रहा सनी देओल की बटवारा 1947 की ओपनिंग कलेक्शन कम देखने को मिला. आंकड़ों के अनुसार, भारत में 5.75 करोड़ नेट और 6.84 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 8.34 करोड़ रही है. इसके चलते फिल्म की पहले दिन धीमी रफ्तार देखने को मिली, जिसके चलते विश्वनाथ एंड सन्स ने पहले दिन बाजी मार ली. हालांकि वीकेंड की शुरूआत हो चुकी है, जिसके बाद देखना होगा कि फिल्म कितना कलेक्शन करती है. 

14 अगस्त को नंबर ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी आवारापन 2

14 अगस्त को बंटवारा 1947 और विश्वनाथ एंड सन्स के अलावा इमरान हाशमी की आवारापन 2 रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं इंडिया ग्रॉस 25.20 करोड़ रहा. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 27.20 करोड़ पहुंची. इसके चलते फिल्म 14 अगस्त को सबसे ज्यादा कमाई करके नंबर वन बन गई है.  

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का आखिरी गाना था बेहद खास, देशभक्ति से भरे इस गीत का पीएम मोदी से भी है कनेक्शन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button