मध्य प्रदेश

‘BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा’, अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान


बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी में अपनी स्थिति और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर खुलकर बात की. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से दोपहर में मुलाकात की. इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिलहाल उनकी किसी और से बात नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि उन्होंने मुलाकात का समय मांगा है, लेकिन अभी तक समय नहीं मिला है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “मेरी फिलहाल अभी किसी से बात नहीं हुई. मैंने मुलाकात का वक्त मांगा है, लेकिन अभी तक समय मिला नहीं है.” उन्होंने यह भी कहा कि आगे पार्टी के मंच पर ही अपनी बात रखी जाएगी.

दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR

समर्थकों को समझाया, पार्टी फोरम पर रखेंगे अपनी बात

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों को समझाया है और वे उनकी बात मान भी गए हैं. मिश्रा ने कहा, “पार्टी के फोरम पर बात रखने का अपना तरीका है, उसी तरीके से बात रखी जाएगी.”

‘मेरा कद बड़ा नहीं, पार्टी सबसे ऊपर है’

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से एक बात तय हो गई है. उन्होंने कहा, “यह तो तय हो गया कि मेरा कद बड़ा नहीं है, पार्टी बहुत ऊपर होती है.” साथ ही उन्होंने साफ किया कि उन्हें किसी तरह का कोई भरोसा नहीं दिया गया है और न ही उन्होंने कोई भरोसा मांगा है. उन्होंने कहा, “मैं पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहूंगा.”

पूर्व गृह मंत्री ने साफ कहा कि वह बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा, “मैं आशुतोष तिवारी के नामांकन में रहूंगा.

‘किसी को दोष नहीं दूंगा, खुद आत्मचिंतन करूंगा’

अपने टिकट और पार्टी के फैसले को लेकर उन्होंने किसी पर भी आरोप लगाने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “मैं किसी को दोष नहीं दूंगा, मेरे अंदर ही कोई कमी होगी, जिस पर मैं आत्म चिंतन करूंगा.”

नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी से नाराजगी की अटकलों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “मैं नाराज कभी न था, ना कभी हूं, ना कभी होगा.” उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, “आशुतोष जीतेंगे, आप निश्चिंत रहिए. नरोत्तम मिश्रा का बीजेपी में जन्म हुआ, बीजेपी में ही मरेगा.”

‘जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे…’ , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप

नरोत्तम मिश्रा के इस बयान से साफ है कि वह पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए बीजेपी के साथ मजबूती से जुड़े रहने का संदेश देना चाहते हैं. उन्होंने दोहराया कि वह आगे भी पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button