

Aquarius Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV
Aquarius Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पूर्व चली आ रही किसी समस्या से बाहर आने से राहत महसूस होगी. अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा ना करें.सामने वाले के विचारों को समझने का प्रयास करें. किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के चलते वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है.जीवनसाथी सामने वाले की बातों में आकर आपकी छोटी-छोटी बातों पर शक की निगाह से देख सकता है. जिसके चलते आपके बारे में सभी छोटी-बड़ी जानकारियां लेने का प्रयास करेगा. इससे आपके निजी कार्यों को पूरे करने रुकावट आ सहती है.आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे.संतान को लेकर चिंतित हो सकते है.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में छोटे-छोटे बातों को लेकर हंगामा न करें. कुछ सहकर्मियों की राजनीति के चलते अच्छे अवसर हाथ से निकाल सकते हैं. इस संदर्भ में उच्च अधिकारी से बातचीत की जा सकती है. अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें .व्यर्थ के विवादों से दूर रहे. किसी का पक्ष न ले.बिना सच और गलत का निर्णय न लें. कुछ वरिष्ठ सहयोगियों को ,कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है. इस आयोजन के चलते कार्य क्षेत्र के माहौल में सकारात्मकता बढ़ती नजर आएगी.
स्वास्थ्य/Health
खानपान में परहेज रखें. समय पर भोजन करें. देर रात का खानपान नुकसान दे सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
पूर्व में हुए आर्थिक नुकसान का विश्लेषण अवश्य करें. इससे भविष्य में परेशानी से बचा जा सकता है.
रिश्ते/Relationship
जीवन में सभी के साथ बेहतर व्यवहार करने का प्रयास आपकी छवि को बेहतर बनाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें





