

नई दिल्ली:
Alpha Review In Hindi: यश राज फिल्म्स की मचअवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. वहीं ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो ने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया था. लेकिन अब आलिया भट्, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शारवरी वाघ स्टारर अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसका निर्देशन शिव रवैल ने किया है. आइए आपको बताते हैं कि कैसी है स्पाई थ्रिलर अल्फा.
अल्फा की कहानी
अल्फा की कहानी की शुरूआत कारगिल युद्ध से होती है. जहां 27 जुलाई 1999 के बाद केवल बॉबी देओल और अनिल कपूर बच जाते हैं. वहीं बॉबी देओल अल्फा सोल्जर का आइडिया तैयार करते हैं, जिसके बाद अल्फा सीरम बनाया जाता है, जो कि सोल्जर को दिया जाता है. इसी के साथ अनिल कपूर भी इस प्रॉजेक्ट में साथ देते हैं. लेकिन अनिल कपूर यह सीरम अपनी पत्नी को दे देते हैं, जो मर जाती है. फिर कुछ ऐसा होता है कि बॉबी देओल अनिल कपूर की बेटी को ले जाता है. फिल्म में आलिया भट्ट का टारगेट अनिल कपूर हैं, जिनकी एक और बेटी शारवरी है. कहानी बदले की है, जिसमें देशभक्ति और फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है.
अल्फा का डायरेक्शन
पंजाबी गाने और फाइटिंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिला है. जबकि ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जो वॉर के कबीर के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी में कई लूप होल्स देखने को मिलते हैं. फिल्म में मेलो ड्रामा की भरमार है. एक्शन सीन में एक्टर्स ढेर सारे पोज देते हुए नजर आए हैं. वहीं ऐसा लगता है अल्फा धुरंधर से इंस्पायर्ड है. धुरंधर में हमजा पाकिस्तान गया था और दुश्मनों के इरादों पर पानी फेर दिया था. लेकिन अल्फा में पाकिस्तान ने फतेह को इंडियन आर्मी में प्लांट कर दिया और इस तरह अल्फा बन गई. फतेह यानी जरार खान. एक्टिंग में शरवरी और आलिया दोनों ही इतनी इम्प्रेसिव नजर नहीं आती हैं.
अल्फा में एक्टिंग का हाल
कहानी बहुत कमजोर है, बहुत घिसे-पिटे डायलॉग हैं, सीन बहुत ही ड्रामा वाले हैं. एक्टिंग भी इतनी खास नहीं लगती. हालांकि बॉबी देओल इस फिल्म में इकलौते एक्टर हैं, जिनकी एक्टिंग अच्छी लगती है.
रेटिंग- 1.5 स्टार
डायरेक्शन– शिव रवैल
कलाकार– आलिया भट्, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शारवरी वाघ





