

नई दिल्ली:
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज यानी 5 जुलाई 2025 को मुंबई के बांद्रा वाले घर में शादी करने वाले हैं. दोनों 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और दो साल पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है. वहीं 60वें बर्थडे पर आमिर खान ने मीडिया के साथ मीट एंड ग्रीट में गौरी को मिलवाया था और कंफर्म किया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं गुरुवार 2 जुलाई को आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी तीसरी शादी को लेकर मीडिया से बात की. वहीं मीडिया ने जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा तो 61 वर्षीय एक्टर ने बताया कि यह बहुत छोटी सी शादी है, जो घर पर ही होगी.
बांद्रा वाले घर पर होगी शादी
जानकारी के अनुसार, शादी का कार्यक्रम अत्यंत सीमित दायरे में रखा गया है और केवल करीबी लोग ही इस खुशी के मौके पर शामिल होंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ये शादी बहुत सिंपल तरीके से करने वाले हैं. आमिर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी और लोग उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग शादी के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं.
आमिर खान की हो चुकी हैं दो शादियां.
आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो चुके हैं. दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था. किरण का एक बेटा आजाद राव खान है. इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था.





