खबर

Aaj ka Rashifal 15 October 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल | Aaj ka Rashifal 15 October 2026 daily horoscope of all 12 zodiac signs from aries to pisces



Aaj ka Rashifal 15 October 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. कहीं अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. परिवार, करियर, कारोबार और दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, वाणी और निर्णयों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आइए ज्योतिषाचार्य मदनमोहन जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, भाग्य अंक, शुभ रंग और दान संबंधी उपाय.

1. मेष राशि

अचानक लाभ प्राप्त होगा. मंदिर में दर्शन का लाभ मिलेगा. उन्नति के समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. विवाह का सपना पूरा होने वाला है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. इच्छित भूमि, वाहन आदि का लेन-देन हितकारी रहेगा. गृहस्थ जीवन में नई खुशियां संभव हैं. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: लाल
दान: अनार

2. वृषभ राशि

भाग्य विकास में सहायक रहेगा. मित्रों के सहयोग से योजनाएं पूरी होंगी. परिवार में चहल-पहल बढ़ेगी और मन प्रफुल्लित रहेगा. मित्रों के सहयोग से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. योजना पूर्ति में मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा. अचानक लाभ होने की संभावना है. मांगलिक उत्सवों और मेल-मिलाप से हर्षोल्लास बना रहेगा.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
दान: चावल

3. मिथुन राशि

आज का समय कुछ विशेषताओं के साथ आ रहा है. मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे. परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. स्थान परिवर्तन सुखद रहेगा. वाणी का उचित प्रयोग करें. मित्रों के माध्यम से कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. देश-विदेश से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: नीला
दान: मूंग दाल

4. कर्क राशि

मेहनत अधिक रहेगी, लाभ मिलने में कुछ समय लग सकता है. शत्रुओं द्वारा रचे गए षड्यंत्रों और लोक-व्यवहार में सावधानी रखें. उन्नति के समाचार से खुशी मिलेगी. राजकीय और सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. समझदारी से काम लें और मानसिक संतुलन बनाए रखें. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अतीत से जुड़े शोध या अनुभवों का लाभ मिलेगा.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
दान: शीशा

5. सिंह राशि

आर्थिक तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा. आपसी मनमुटाव समाप्त होने के संकेत हैं. पुरानी निराशा दूर होकर प्रगति का नया मार्ग मिलेगा. दांपत्य सुख में वृद्धि होगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. उन्नति के समाचार प्राप्त होंगे. दीर्घकालीन विवाद सुलझ सकते हैं और गृहस्थ जीवन की समस्याएं दूर होंगी.

भाग्य अंक: 5
शुभ रंग: पीला
दान: अनार

6. कन्या राशि

व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन बच्चों और मित्रों से सहायता मिलेगी. नए कानूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है. असफलता के बीच सफलता प्राप्त होगी. कोई विश्वसनीय व्यक्ति धोखा दे सकता है, इसलिए सतर्क रहें. मतभेदों से बचें. कानूनी मामलों में विजय मिलने के संकेत हैं. समय आपके पक्ष में है, लेकिन केवल भाग्य के भरोसे न रहें.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: हरा
दान: अमरूद फल

7. तुला राशि

घर-गृहस्थी में खुशियां बनी रहेंगी. पुरानी निराशा आशा में बदल जाएगी. शुभ समाचार प्राप्त होगा और इच्छित वस्तु का लाभ मिलेगा. कारोबार की नई रूपरेखा सामने आएगी. घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है. विदेश यात्रा सफल रहेगी. उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद वस्त्र

8. वृश्चिक राशि

समय मध्यम फलदायी रहेगा. कारोबार में नया समझौता होगा. बच्चों के प्रतियोगी परीक्षा परिणाम अच्छे रहेंगे. भौतिक विकास को बल मिलेगा. नया समझौता आपके हित में रहेगा. शरीर में खून की कमी की संभावना है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिजनों के सहयोग से कार्य-व्यवसाय में लाभ मिलेगा.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर

9. धनु राशि

उधार में गया धन वापस मिलने की संभावना है. कारोबार से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त हो सकते हैं. घर-गृहस्थी के मतभेदों से बचें. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. बढ़ता मोटापा भविष्य में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और गृहस्थ सुख की प्राप्ति होगी.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी

10. मकर राशि

मित्रों से मुलाकात होगी और मांगलिक अवसरों पर सुखद अनुभव प्राप्त होंगे. असफलता के बीच सफलता मिलेगी. शत्रुओं से दूरी बनाए रखें. कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी. मकान से जुड़ा कार्य सफल होगा. नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: काला
दान: उड़द दाल

11. कुंभ राशि

मेहनत के बल पर भाग्य आपका साथ देगा. व्यापार में लाभ होगा और इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. जिद्द छोड़कर धैर्य से काम लें. सोचे हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन आसानी से उपलब्ध होंगे.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
दान: हरा पालक

12. मीन राशि

आनंद की अनुभूति होगी. मेहनत के कारण भाग्य आपका साथ देगा. समय को ध्यान में रखकर कार्य करें. स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. घर में नई वस्तुओं के आने के योग हैं. कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी
दान: चना दाल .

यह भी पढ़ें: Navratri 2026: मां दुर्गा के मंत्र जपने का सही समय क्या है? जान लें जरूरी नियम




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button