खबर

IAS अतहर आमिर खान की विदाई पर छलके जज्बात, UPSC टॉपर से न्‍यू ज्‍वान‍िंग तक की कहानी | ias athar aamir khan farewell budgam transferred to nhm jk managing director


IAS अतहर आमिर खान ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले को अलविदा कह दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के चर्चित अफसर अतहर आमिर का तबादला अब जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक के रूप में हुआ है. बडगाम से विदाई के इस पल में अतहर आमिर खान ने जिस सादगी और भावुकता के साथ अपनी टीम और जिले के लोगों का आभार जताया, उसने हर किसी का दिल छू लिया. 12 अक्‍टूबर को अतहर आम‍िर खाने नई जगह ज्‍वाइन‍ क‍िया और तस्‍वीर शेयर करते हुए ल‍िखा क‍ि ”आज J&K में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के MD के तौर पर कार्यभार संभाला.”

Latest and Breaking News on NDTV

विदाई समारोह में जताया आभार

बडगाम में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अतहर आमिर खान ने कहा कि उनके कार्यकाल में हासिल हुई सफलताएं किसी एक अधिकारी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी जिला प्रशासनिक टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम हैं. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण की खुलकर सराहना की. 

ias athar aamir khan farewell budgam transferred to nhm jk managing director

अतहर आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि जिले की सेवा करना उनके लिए सिर्फ एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक बड़ा सम्मान रहा. उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, विभिन्न सरकारी विभागों और खास तौर पर बडगाम के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें यहां जितना प्यार, सम्मान और अपनापन मिला, वह हमेशा उनकी यादों में रहेगा. 

ias athar aamir khan farewell budgam transferred to nhm jk managing director

ias athar aamir khan farewell budgam transferred to nhm jk managing director

49 IAS-PCS अधिकारियों के तबादलों में हुआ नाम शामिल

बता दें कि 7 अक्टूबर 2026 को जम्मू-कश्मीर में 49 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए थे. उन्हीं में अतहर आमिर खान का भी नाम शामिल था. उनके बडगाम से तबादले के बाद 10 अक्टूबर को उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया. 

ias athar aamir khan

ias athar aamir khan transfer

अतहर आमिर खान का जीवन परिचय

इनका पूरा नाम अतहर आमिर-उल-शफी खान है. वे मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं. अतहर आमिर खान का जन्म 5 सितंबर 1992 को मोहम्मद शफी खान के घर हुआ था. उन्होंने एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, इकबाल मेमोरियल इंस्टीट्यूट और टिंडेल बिस्को स्कूल से शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की.

UPSC में हासिल किया था दूसरा स्थान

अतहर आमिर खान ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2014 उत्तीर्ण कर भारतीय रेलवे यातायात सेवा में अधिकारी बनने में सफलता प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2015 में देशभर में दूसरा स्थान  हासिल किया था. इसके बाद वे राजस्थान कैडर में IAS अधिकारी बने. वर्ष 2018 में उन्होंने IAS अधिकारी टीना डाबी से विवाह किया था. वर्ष 2020 में दोनों अलग हो गए. बाद में उन्होंने राजस्थान कैडर छोड़कर जम्मू-कश्मीर कैडर का रुख किया. यहां उनकी दूसरी शादी डॉ. महरीन काजी से हुई. अतहर आमिर खान और डॉ. महरीन काजी के दो बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें- IPS श्रुति श्रीवास्तव को योगी सरकार ने सौंपी बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, 24 की उम्र में ब‍िना कोच‍िंग पास की UPSC

यह भी पढ़ें-  IPS नवजोत सिमी को अरवल SP पद से हटाया, पश्चिम बंगाल जाकर IAS से की लव मैरिज  

यह भी पढ़ें-  ‘आपको सिस्टम पर शक है या फिर नतीजे पर?’ चुनाव आयोग और SIR के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS अधिकारी 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button