

नई दिल्ली:
दिल्ली में जारी SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के बड़े आरोप आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर लगाए हैं. दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि दिल्ली में सुनियोजित तरीके से SIR के जरिए दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल मतदाताओं के वोट को काटा जा रहा. वहीं आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा की यह सब बीजेपी के इशारे पर चुनाव आयोग कर रहा हैं. आम आदमी पार्टी ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है.
आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाए कि षड्यंत्र के ज़रिए जानबुझकर SIR की प्रक्रिया को गर्मी की छुट्टियों में रखा गया है. क्यूोंकि इस वक्त यूपी बिहार के लोग अपने घर चले जाते हैं. BLO उनके घर तक नहीं जा रहे. वहीं आम आदमी पार्टी का दिल्ली में जारी SIR को लेकर यह भी आरोप है कि BLO घर-घर फॉर्म को भराने के लिए नहीं जा रहे .
AAP का आरोप- पूर्वांचल के वोटर के नाम काटे जा रहे
आम आदमी पार्टी के आरोपों का सबसे संवेदनशील हिस्सा पूर्वांचल समाज, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर दिल्ली में बसे लोग से जुड़ा है. भारद्वाज ने दावा किया कि जिन 14 लाख लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, उनमें से एक बहुत बड़ा हिस्सा उन पूर्वांचली मतदाताओं का है, जो सालों से दिल्ली के विभिन्न इलाकों (जैसे अनधिकृत कॉलोनियां, झुग्गी बस्तियां और कामकाजी वर्ग के इलाके) में रह रहे हैं.
चूंकि पूर्वांचल के मतदाता दिल्ली की राजनीति में निर्णायक भूमिका (लगभग 25-30% वोट शेयर) निभाते हैं और पारंपरिक रूप से आम आदमी पार्टी के मजबूत समर्थक माने जाते हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और बीजेपी इनके वोट को कटवा रही हैं.
चुनाव आयोग के पास जाएंगे लेकिन ज्ञानेश कुमार से उम्मीद नहीं
एनडीटीवी के सवाल पर जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे पहले भी कई लोग SIR और वोटर लिस्ट की शिकायत को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से शिकायत और मुलाकात करने गए हैं लेकिन वहां कुछ नहीं होता. सौरभ भारद्वाज ने बयान दिया हैं कि वह दिल्ली में जारी SIR प्रक्रिया की शिकायत को लेकर जल्द चुनाव आयोग का भी रूख करेंगे. हालांकि चुनाव आयोग लगातार यह दावा कर रहा हैं कि सारी प्रक्रिया को सही ढंग से किया जा रहा है.
पहले भी उठ चुके हैं SIR पर सवाल
चुनाव आयोग द्वारा जारी SIR प्रक्रिया पर पहले भी बिहार , बंगाल और उत्तरप्रदेश में अन्य विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग की कार्यसहली पर सवाल उठाए हैं. यूपी में जारी SIR पर अखिलेश यादव और कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा था. वहीं बंगाल में ममता बनर्जी तो वोटर लिस्ट में काटे गए मतदाताओं को दिल्ली तक ले आई थी. अब एक बार फिर दिल्ली में जारी SIR पर आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमलावर हैं.
यह भी पढ़ें – Delhi SIR 2026: लास्ट SIR में आपका नाम है या नहीं? ECINET ऐप से ऐसे करें तुरंत चेक





