खबर

Success Story: किसान की बेटी बनीं DSP, शादी के अगले ही दिन दी BPSC परीक्षा, मां आंगनबाड़ी सेविका | success story komal kumari dsp bihar 70th bpsc topper


Success Story:  हाथों में रची शादी की मेहंदी और अगले ही दिन ब‍िहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा. बेगूसराय की कोमल कुमारी के लिए यह फैसला आसान नहीं था. जिस वक्त घर में शादी की रस्में और विदाई का माहौल था, उस वक्त कोमल अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा में बैठ रही थीं. एक तरफ किसान पिता और आंगनबाड़ी सेविका मां का संघर्ष था, तो दूसरी तरफ अफसर बनने की जिद. कोमल ने शादी के ठीक 24 घंटे के भीतर परीक्षा दी और जब जून 2026 परिणाम आया तो 70वीं BPSC में 89वीं रैंक हासिल कर सीधे DSP का पद अपने नाम कर लिया.

मां के संघर्ष को बनाया संकल्प

ब‍िहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के पाली गांव की रहने वाली कोमल कुमारी की सक्‍सेस स्‍टोरी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. उनके पिता अवनीश कुमार सिंह एक साधारण किसान हैं और उनकी मां उषा कुमारी आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति शुरू से ही चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन शिक्षा को लेकर माता-पिता ने कभी कोई समझौता नहीं किया.  

यह भी पढ़ें- Success Story: आंगनबाड़ी सेविका का बेटा बना SDM, ब‍िना कोचिंग पहले प्रयास में रचा इत‍िहास, प‍िता क‍िसान

success story

success story komal kumari dsp bihar 70th bpsc topper

NDTV से बातचीत में कोमल के पिता अवनीश कुमार ने बताया कि घर की माली हालत खराब रहने के कारण कोमल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ननिहाल बोकारो में रहकर की. उन्होंने साल 2012 में प्लस-टू हाई स्कूल, बोकारो सेक्टर-9 से स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद साल 2014 में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, गम्हरिया (टाटा) से डिप्लोमा और
फिर बेगूसराय के राम विलास सिंह महाविद्यालय, तेयाई से 2018 में बी.कॉम की डिग्री हासिल की.
success story

success story komal kumari dsp bihar 70th bpsc topper

आमीन की नौकरी छोड़ी, लक्ष्य पर अडिग रहीं कोमल

बेहतर भविष्य और परिवार की मदद के लिए कोमल ने हार नहीं मानी. 2022 में उनका चयन बिहार सरकार के राजस्व विभाग में ‘आमीन’ के पद पर हुआ. नौकरी मिलने के बाद भी कोमल का मन संतोष से भरा नहीं था. वह किसी बड़े लक्ष्य की ओर देख रही थीं. 2024 में उन्होंने आमीन के पद से इस्तीफा दे दिया ताकि वे अपनी तैयारी को पूर्ण समय दे सकें. हालांकि, यह राह आसान नहीं थी. पहले प्रयास में उन्हें असफलता हाथ लगी, लेकिन कोमल ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना, गलतियों को सुधारा और दोगुनी मेहनत के साथ खुद को तपाया. 

success story

success story komal kumari dsp bihar 70th bpsc topper

शादी के अगले दिन परीक्षा और DSP का पद

कोमल की इस कामयाबी का सबसे रोमांचक मोड़ उनकी शादी के दौरान आया. जिस दिन उनकी परीक्षा थी, उसके ठीक एक दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी. शादी की रस्मों और परीक्षा के दबाव के बीच कोमल ने अपना संतुलन नहीं खोया. उनकी मेहनत रंग लाई और 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में उन्होंने 89वीं रैंक लाकर सीधे डीएसपी का पद हासिल किया. कोमल की इस असाधारण उपलब्धि ने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है. उन्होंने साबित कर दिया कि विपरीत परिस्थितियां और सीमित संसाधन सफलता के रास्ते में दीवार नहीं, बल्कि सीढ़ियां बन सकती हैं. आज कोमल की सफलता पर न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व कर रहा है.   

success story

success story komal kumari dsp bihar 70th bpsc topper                                                                                     Photo Credit: NDTV

कोमल के पत‍ि ने भी क्रैक की बीपीएससी

बता दें क‍ि कोमल की शादी 12 दिसंबर 2024 में पटना जिले के विकास कुमार सिंह के साथ संपन्न हुई थी शादी के ठीक अगले दिन यानी 13 दिसंबर 2024 को 70वीं बीपीएससी की परीक्षा थी. वहीं 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में 1058वां रैंक लाकर विकास कुमार सिंह बने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पद प्राप्त किया है. पति-पत्नी की इस दोहरी सफलता से जिले में खुशी की लहर है. 

यह भी पढ़ें-  Success Story: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे ने रचा इतिहास, भारतीय सेना में भर्ती होकर लौटा तो पूरा गांव जमकर नाचा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button