मध्य प्रदेश

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी


हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, शनिवार (18 जुलाई) से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है, जबकि 20 से 22 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इन दोनों दिनों के लिए विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में केवल कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. शिमला जिले के सराहन में सबसे अधिक 7.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. राज्य का न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान ऊना में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख

आज कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार (16 जुलाई) को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 17 जुलाई को बारिश गतिविधियां बढ़ सकती हैं. शनिवार (18 जुलाई) से मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय होने लगेगा और 18-19 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 

विभाग ने लोगों से 20 और 21 जुलाई के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. इन दिनों ( 20 और 21 जुलाई) प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 22 जुलाई को भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के सक्रिय होने के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ने के संकेत हैं. 

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

मौसम विभाग ने मौसम के बदलाव पर लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, अचानक बाढ़, नालों के उफान और सड़क अवरोध जैसी घटनाएं सामने आ सकती हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. 

UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button