
Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर करीब 25 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
‘धमाल 4’ का डे-2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘धमाल’ ने दो दिनों में ही बंपर कमाई कर ली है, जिसके बाद इसे अच्छा खासा फायदा मिला. मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 33.0% दर्ज की गई है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ हो गया है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई बच्चे की कहानी, बनी 2026 की मलयालम की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
‘धमाल 4’ ने दो दिन में तोड़े 25 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
1. अल्फा- 34.5 करोड़
2. हॉन्टेड 3डी- 9.35 करोड़
3. भारत भाग्य विधाता- 4.25 करोड़
4. मैं वापस आऊंगा- 5.5 करोड़
5. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़
6. बंदर- 2.45 करोड़
7. पेद्दी- 11.9 करोड़ (4 दिन हिंदी)
8. द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- 1.25 करोड़
9. चांद मेरा दिल- 12.47 करोड़
10. पति पत्नी और वो दो- 20.11 करोड़
11. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
12. दादी की शादी- 3.45 करोड़
13. कृष्णावतारम पार्ट 1- 7.32 करोड़ (4 दिन)
14. एक दिन- 3.05 करोड़
15. गिन्नी वेड्स सन्नी 2- 1.2 करोड़
16. द केरल स्टोरी 2- 10.15 करोड़
17. दो दीवाने सहर में- 4.2 करोड़
18. अस्सी- 4.2 करोड़
19. तू या मैं- 2.85 करोड़
20. वध 2- 2.35 करोड़
21. मर्दानी 3- 17.25 करोड़
22. इक्कीस- 22.05 करोड़
23. हैप्पी पटेल- 4.35 करोड़
24. राहू केतु- 4.4 करोड़
25. मायसबा- 0.54 करोड़
यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ ने ‘वेलकम टू द जंगल’-‘अल्फा’ का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
‘धमाल 4’ की स्टार कास्ट और कहानी
बहरहाल, अगर फिल्म ‘धमाल 4’ की स्टार कास्ट और कहानी के बारे में बात की जाए तो फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजिदा शेख और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स से सजी फिल्म है, जो कि हिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा सीक्वल है. इसके सारे पार्ट्स हिट रहे हैं. इस बार की कहानी में हजारों साल पुराने खजाने की भागमभाग वाली कहानी देखने के लिए मिलती है. ये काफी मजेदार है.