मध्य प्रदेश

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप


मध्य प्रदेश में इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की सम्राट नगर कॉलोनी निवासी जीशान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब चर्चा का विषय बन गई है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक अपनी पत्नी और सास का नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत का कारण बता रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जाएगी. इधर, मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, खजराना थाना क्षेत्र में सम्राट नगर कालोनी निवासी जीशान की संदिग्ध मौत हो गयी थी. लेकिन अब उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसने उसकी मौत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो के मुताबिक उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और सास को जिम्मेदार ठहरा रहा है. जिस पर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है. जबकि इससे पहले इसे सामान्य माना जा रहा था.

यह भी पढ़ें: Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

उधर इस मामले में खजराना पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और वायरल वीडियो में किए गए दावों पर कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

जीशान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर लोग अब उसके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. कई लोगो ने सास और पत्नी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनके मुताबिक जीशान को इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने मौत का रास्ता चुन लिया.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button