खबर

IPS प्रियंका शुक्ला SP शाजापुर: प‍िता ने बताई बेटी की सक्‍सेस स्‍टोरी, UPSC में हारी बाजी कैसे जीत में बदली? | ips riyanka shukla sp shajapur success story MP Police Officer


IPS अफसरों वाले शुक्ला परिवार की बेटी प्रियंका भी अब पुलिस अधीक्षक बन गई हैं. प्रियंका शुक्ला को मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की कमान सौंपी गई है. दरअसल, 3 जुलाई की रात को मध्य प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिसके तहत प्रियंका शुक्ला को भोपाल से शाजापुर भेजा गया है.

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान प्रियंका शुक्ला के पिता कृष्णकांत शुक्ला ने बेटी की बतौर एसपी नई पोस्टिंग, यूपीएससी में लगातार असफलताओं के बावजूद हार न मानने की जिद और अपने दादा के पदचिह्नों पर चलकर दोनों पोतियों के आईपीएस बनने की पूरी कहानी साझा की.
Latest and Breaking News on NDTV

कृष्णकांत शुक्ला ने बताया कि यह हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है कि आईपीएस बेटी प्रियंका शुक्ला पहली बार पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं. वे जल्द ही शाजापुर एसपी के रूप में कार्यभार संभालेंगी. प्रियंका के दादा एस.एस. शुक्ला भी मध्य प्रदेश पुलिस में आईपीएस रहे हैं और उन्होंने कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दी थीं. ये मूल रूप से मध्‍य प्रदेश के भिंड ज‍िले के मेहगांव के रहने वाले हैं.

कौन हैं आईपीएस प्रियंका शुक्ला?

प्रियंका शुक्ला भारतीय पुल‍िस सेवा में वर्ष 2019 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं. वह जबलपुर में एएसपी, थाना प्रभारी और बरगी में सीएसपी के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं. भोपाल (जोन-1) की डीसीपी रहने के बाद वे पुलिस मुख्यालय में अपनी सेवाएं दे रही थीं, जहां से अब उनका तबादला शाजापुर एसपी के पद पर हुआ है.

प्रियंका शुक्ला का विवाह उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी प्रमोद तिवारी (IRTS) से हुआ है. प्रमोद तिवारी ने भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी और उन्हें भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) मिली थी. वर्तमान में वह भोपाल में डीओएम (गुड्स) के पद पर पदस्थ हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

छोटी बहन मिनी शुक्ला भी हैं आईपीएस

कृष्णकांत शुक्ला के अनुसार, उनकी दोनों बेटियां आईपीएस अधिकारी हैं. दोनों को ही यूपीएससी के शुरुआती दोनों प्रयासों में असफलता म‍िली, मगर दोनों ने ही कभी हार नहीं मानी. प्रियंका शुक्ला के ही नक्शेकदम पर चलते हुए उनकी छोटी बहन मिनी शुक्ला ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा-2021 में 96वीं रैंक हासिल की थी और वे मध्य प्रदेश कैडर की 2022 बैच की आईपीएस बनीं.

मिनी शुक्ला ने जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की थी. मिनी शुक्ला का विवाह 5 फरवरी 2026 को आईएएस सुमित पांडे से हुआ. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले 2021 बैच के आईएएस सुमित पांडे वर्तमान में एडीएम भोपाल के पद पर कार्यरत हैं.

मिनी शुक्ला ने यूपीएससी की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा के अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स क्लियर कर ल‍िया था, जबकि दूसरे प्रयास में वे प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाई थीं. हाल ही में उन्होंने एडीसीपी भोपाल (जोन-2) के पद पर जॉइन किया है. उनका तबादला राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ एसडीओपी पद से यहां हुआ है. इससे पहले वह उज्जैन में थाना प्रभारी भी रह चुकी हैं. 

IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस के तबादले, प्रियंका शुक्ला शाजापुर SP, स‍िमारला प्रसाद DIG

IPS केके बिश्नोई: संभल में यूं खोला 100 करोड़ का जमीन घोटाला, कभी UP के 7 खूंखार माफिया को मिट्टी में म‍िलाया 

IPS अंशिका वर्मा का ससुराल ‘अफसरों की खान’, पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button