खबर

केतन हत्याकांड में क्रॉस मैरिज का नया एंगल, सिया के भाई और केतन की बहन की भी होने वाली थी शादी | Pune Police Ketan Agarwal murder case Siya Goyal cross marriage


पुणे:

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में क्रॉस मैरिज (डबल वेडिंग) का नया एंगल सामने आया है. केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से, जबकि केतन की बहन की शादी सिया के भाई साहिल गोयल से तय बताई जा रही थी. दोनों परिवारों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए 6 जून को बाली में प्री-वेडिंग शूट की योजना बनाई गई थी. प्री-वेडिंग शूट में सिया-केतन के साथ साहिल और केतन की बहन के भी शामिल होने की तैयारी थी.

नवंबर में पहले केतन-सिया और उसके बाद साहिल-केतन की बहन की शादी होने की योजना बताई जा रही थी. अब पुलिस साहिल गोयल की भूमिका की भी जांच कर रही है.

पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या साहिल को सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते की पहले से जानकारी थी और क्या उसने यह बात दोनों परिवारों से छिपाई थी.

एक लोकल न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में साहिल ने दावा किया कि सिया ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह केवल केतन से शादी करना चाहती है और चेतन के साथ उसका रिश्ता खत्म हो चुका है. साहिल के अनुसार, सिया ने कसम खाकर कहा था कि चेतन से उसका अब कोई संबंध नहीं है, इसलिए उसने यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई.
Latest and Breaking News on NDTV

साहिल ने यह भी दावा किया कि सिया केतन के साथ शादी को लेकर बेहद खुश थी और दोनों प्री-वेडिंग शूट की तैयारियां कर रहे थे. उसका कहना है कि उसने चेतन को सिर्फ सिया का पुराना दोस्त समझा और किसी साजिश की आशंका नहीं की.

अग्रवाल परिवार के करीबी लोगों ने भी क्रॉस मैरिज की योजना होने की पुष्टि करने का दावा किया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साहिल की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

पुलिस ने लोहागढ़ किले पर दोबारा बनाया क्राइम सीन

वहीं पुणे ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को लोहागढ़ किले पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम को दोबारा दोहराया. जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की घटना को समझने के लिए केतन अग्रवाल की लंबाई और वजन के बराबर एक फाइबर डमी को करीब 300 फीट गहरी खाई में फेंका, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय क्या और कैसे हुआ होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी चेतन चौधरी का ‘गेट एनालिसिस’ (चलने के तरीके का परीक्षण) भी किया. इस प्रक्रिया के जरिए यह समझने की कोशिश की गई कि घटना वाले दिन चेतन किस रास्ते से चला और उसकी गतिविधियां क्या थीं. पुलिस ने घटना के दिन पहनी गई उसकी पैंट भी बरामद कर ली है.

बता दें कि पुलिस केतन अग्रवाल हत्याकांड की तेजी से जांच कर रही है. इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं. जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों ने मिलकर 18 जून को लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देकर नीचे गिराया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

पुलिस जांच के अनुसार, शुरुआत में सिया ने यह दावा किया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया, लेकिन बाद में तकनीकी और डिजिटल सबूतों ने इस कहानी पर सवाल खड़े कर दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

जांच में सामने आया कि सिया ने कथित तौर पर मुंबई एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में एक फूड मॉल पर रुकने के दौरान केतन का पासपोर्ट चुराया था. बाद में उसने उसे फाड़कर जला दिया. परिवार शादी से पहले बाली घूमने जाने वाला था, लेकिन एयरपोर्ट पर केतन को पासपोर्ट नहीं मिला, जिसके कारण पूरी यात्रा रद्द करनी पड़ी.

पुलिस का मानना है कि सिया ने जानबूझकर पासपोर्ट हटाया था, ताकि दोनों साथ में यात्रा न कर सकें. पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन के बीच पहले से संबंध थे और केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था.

इसे भी पढ़ें: केतन हत्याकांड : 300 फीट गहरी खाई में फेंकी डमी, लोहागढ़ किले में फिर क्राइम सीन रिक्रिएट

इसे भी पढ़ें: हाथों में हाथ और… सिया और चेतन का नया वीडियो आया सामने, केतन की हत्या से क्या कनेक्शन?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button