खबर

नोटिस के अंतिम दिन राबड़ी देवी के बंगला खाली करने को लेकर नया पेंच, अभी भी सस्पेंस बरकरार | Rabri Devi vacates bungalow on last day of notice but suspense still lingers on new residence


बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सोमवार (29 जून) का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. सरकार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आज 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा का अंतिम दिन है. लेकिन 10 सर्कुलर आवास के आवंटन के समय मिले समानों की लिस्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण पेंच फंस गया है. इसके बाद राबड़ी देवी की तरफ से भवन निर्माण विभाग से आवंटित सामान की लिस्ट और मिलान के लिए 5 जुलाई तक समय मांगा गया है. 

आज सुबह से ही आवास के बाहर और अंदर हलचल तेज हो गई है. सुबह से कई ट्रक और पिकअप वाहन आवास के अंदर आते-जाते दिखाई दिए. सामने आए वीडियो में घर का सामान ट्रकों में लादकर बाहर ले जाया जाता दिख रहा है. इसी दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी आवास से बाहर निकलते नजर आए. हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे वहां से रवाना हो गए.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी आवास से निकलते दिखाई दिए. जानकारी के अनुसार उनका सामान 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचाया जा चुका है. बताया जा रहा है कि फिलहाल राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी कुछ समय के लिए 01 पोलो रोड स्थित आवास में ही रह सकते हैं.

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है. इसके बावजूद पिछले दो महीनों से पुराने सरकारी आवास को खाली करने को लेकर विवाद बना हुआ है. 

सामानों को अभी नए आवास पर नहीं ले जाया जा रहा

सामानों को अभी नए आवास पर नहीं ले जाया जा रहा
Photo Credit: NDTV

चार बार दी गई नोटिस

सरकार ने 22 जून को राबड़ी देवी को चौथा और अंतिम नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में सात दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया था कि तय समय-सीमा के भीतर आवास खाली नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

सोमवार को अंतिम दिन होने के कारण पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई थी. हालांकि अधिकांश सामान पुराने आवास से हटाया जा चुका है, लेकिन एक बार फिर इस मामले में कोई नया मोड़ सामने आ गया है और अब 5 जुलाई की नई तारीख आ गई है.

ये भी पढ़ें-: लालू और राबड़ी का सरकारी घर से निकला सामान, तेजस्वी यादव के घर हो रहे शिफ्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button