खबर

चलती बाइक पर अचानक गिरी पेड़ की डाल, हेलमेट न पहनने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, VIDEO वायरल | bengaluru biker injured tree branch falls on head without helmet viral video



बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सड़क पर बाइक चला रहे एक शख्स के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. चलते-चलते अचानक पेड़ की एक सूखी डाल उसके सिर पर आ गिरी. इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हेलमेट पहनने का इम्पोर्टेंस भी बता रहे हैं.

चलती बाइक पर अचानक गिरी पेड़ की डाल

जानकारी के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके की राम मंदिर रोड की है.  52 वर्षीय सतीश रोज की तरह बाइक से काम पर जा रहे थे. तभी अचानक सड़क किनारे खड़े पेड़ की सूखी डाल टूटकर सीधे उनके सिर पर आ गिरी. जोरदार टक्कर लगने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े.

हेलमेट नहीं पहनने से आई गंभीर चोट

आप वीडियो में देख सकते हैं कि  सतीश ने हेलमेट नहीं पहना था. सिर पर सीधे चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ समय के लिए बेहोश हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई. फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा है.

वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कमेंट दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह हादसा दुखद है, लेकिन इससे हेलमेट पहनने की जरूरत भी समझ आती है. दूसरे यूजर ने कहा कि अगर पेड़ों की समय पर कटाई होती तो शायद यह हादसा टल सकता था. वहीं एक अन्य यूजर ने बताया कि उसके साथ भी ऐसा हादसा हुआ था, लेकिन हेलमेट पहनने की वजह से उसकी जान बच गई.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

यह भी पढ़ें: 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी… दुबई का नया नियम सुनकर लोग बोले- ऐसी नौकरी तो हम भी डिजर्व करते हैं

यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button