खबर

National Teachers Awards 2026 : किसे मिलता है नेशनल टीचर्स अवॉर्ड, क्या मिलता है इनाम? ऐसे कर सकते हैं आवेदन | national-teachers-awards-2026-online-application-eligibility-important-dates-how-to-apply



National Teachers Awards 2026: अगर आप एक शिक्षक हैं और अपने इनोवेटिव तरीकों से बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और इच्छुक शिक्षक 15 जून से 10 जुलाई 2026 तक आधिकारिक नेशनल अवॉर्ड पोर्टल पर जाकर खुद को नॉमिनेट कर सकते हैं.
आइए जानते हैं कि इस अवॉर्ड के लिए कौन अप्लाई कर सकता है, इसमें क्या इनाम मिलता है और सिलेक्शन प्रोसेस क्या है.

National Teachers Awards 2026: किसे मिलता है यह सम्मान? 

यह अवॉर्ड देश के उन समर्पित शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने न सिर्फ स्कूली शिक्षा के स्तर को सुधारा है, बल्कि अपने अनूठे प्रयासों से छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) द्वारा संचालित, स्थानीय निकायों (Local Bodies) द्वारा प्रबंधित और सरकारी सहायता प्राप्त (Aided) और मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध प्राइवेट स्कूल ते शिक्षक को सम्मानित किया जाता है.

National Teachers Awards 2026: क्या मिलता है इनाम? 

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के तहत चुने गए विजेता शिक्षकों को हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाता है. पुरस्कार के रूप में राष्ट्रपति के हाथों एक योग्यता प्रमाण पत्र (Certificate of Merit) दिया जाता है. इसके अलावा 50,000 रुपये की नकद राशि मिलती है. साथ ही एक शानदार सिल्वर मेडल प्रदान किया जाता है.

इसके अलावा, विजेताओं को नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने और राष्ट्रपति से सीधे संवाद करने का भी मौका मिलता है.

National Teachers Awards 2026 : कैसे करें आवेदन? 

आवेदन करने के लिए शिक्षकों को आधिकारिक नेशनल अवॉर्ड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, शिक्षण के अनोखे तरीकों और समाज में अपने योगदान की पूरी जानकारी देनी होगी. ध्यान रहे कि आखिरी तारीख 10 जुलाई 2026 है, इसलिए समय रहते अपनी दावेदारी मजबूत करें.

National Teachers Awards 2026 की जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की अवधि : 15 जून से 10 जुलाई 2026
जिला/क्षेत्रीय स्क्रीनिंग : 14 जुलाई से 21 जुलाई 2026
राज्य/संगठन स्तर पर स्क्रीनिंग : 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026
नेशनल जूरी द्वारा फाइनल सिलेक्शन : 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026
चुने गए शिक्षकों को सूचना : 10 अगस्त से 20 अगस्त 2026
अवॉर्ड सेरेमनी : 4 और 5 सितंबर 2026

CBSE की खामियां उजागर करने वाले सार्थक सिद्धांत का नया खुलासा, पब्लिक किया सरकारी टेंडर का पूरा डेटाबेस




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button