खबर

लेबनान में इजरायल का 24 घंटे में दूसरा जोरदार हमला, नेतन्याहू के मंत्री की मांग- पूरा देश जला दो | Israel launches fresh strikes in Lebanon Benjamin Netanyahu Security Minister says All of Lebanon must burn


अमेरिका और ईरान की डील के बावजूद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद लेबनान में इजरायल अपने हमलों को रोकने की जगह बढ़ाए जा रहा है. रात के हमलों के बाद शुक्रवार, 19 जून को भी इजरायल की वायु सेना ने लेबनान की बेका घाटी में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर नए हवाई हमले किए. इजरायल का आरोप है कि हिजबुल्लाह ने सीजफायर तोड़ा है और दक्षिणी लेबनान में एक संदिग्ध ड्रोन हमले में उसके एक टैंक बटालियन कमांडर और तीन अन्य सैनिक मारे गए हैं. इससे पहले लेबनान ने बताया था कि रात में किए इजरायली हमलों में 16 लोग मारे गए थे.

इजरायली वायु सेना ने कहा, “वायु सेना ने कुछ समय पहले बेका घाटी में हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर हमला किया. यह हमला हिजबुल्लाह द्वारा बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने के जवाब में किया गया है. हिजबुल्लाह लगातार इजरायली रक्षा बलों (IDF) के खिलाफ हमलों और आतंकवादी योजनाओं को आगे बढ़ा रहा है.”

इजरायल के मारे गए अधिकारी का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल डोर गेदालिया बेन सिम्होन था. उनकी उम्र 32 साल थी. वे 401वीं आर्मर्ड ब्रिगेड की 52वीं बटालियन के कमांडर थे और बेत हाशिता के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें: ईरान डील के लिए जाने ही वाले थे वेंस, लेकिन इजरायल ने अड़ा दी टांग, ट्रंप की भी नहीं सुनी- लेबनान में 16 मारे

इजरायल के सुरक्षा मंत्री की मांग- पूरा लेबनान जलना चाहिए

इन नए हमलों और जवाबी हमलों के बाद इजरायल की तरफ से बयान और भी सख्त हो गए हैं. इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पूरा लेबनान जलना चाहिए.”

एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में बेन गवीर ने लिखा, “हर इजरायली मां के आंसू के बदले एक हजार लेबनानी माताओं को रोना चाहिए. पूरा लेबनान जलना चाहिए. अमेरिकियों का पूरा सम्मान करते हुए भी, इजरायल को पूरी दुनिया को साफ कर देना चाहिए कि हमारे बेटों का खून और हमारे नागरिकों की सुरक्षा कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे छोड़ा जा सके. पूरा लेबनान जलना चाहिए. इजरायल के नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों की रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है और यह जिम्मेदारी हर दूसरी बात से ऊपर है.”

बेन गवीर ने कहा कि सिर्फ संयम बरतकर जीत हासिल नहीं की जा सकती और उन्होंने यही बात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी बताई है. उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से निजी बैठकों में भी कहा है कि हर इजरायली मां के आंसू के बदले एक हजार लेबनानी माताओं को रोना चाहिए. अब यह आगे-पीछे का खेल बंद होना चाहिए. मिडिल ईस्ट में नपे-तुले जवाब और संयम से जीत नहीं मिलती. आपको पूरी ताकत से हमला करना पड़ता है. आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करना और कुचलना पड़ता है.”

इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत फिलहाल रुकी हुई है. सच्चाई यह है कि मिडिल ईस्ट की स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और ऐसा नहीं लगता कि इजरायल दक्षिणी लेबनान में अपना सैन्य अभियान जल्द बंद करेगा. ईरान ने कहा है कि जब लेबनान में हिंसा रुकेगी तब अमेरिका से आगे की बात होगी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल की कलह बढ़ी, ट्रंप के बाद वेंस ने हैसियत बता दी

लेखक के बारे में

img

Ashutosh Kumar Singh

Chief Sub Editor

आशुतोष कुमार सिंह NDTV इंडिया के साथ बतौर चीफ सब-एडिटर काम करते हैं. इससे पहले द क्विंट के साथ असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं. देहाती यादो…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button