खबर

अखिलेश यादव पर चंद्रशेखर आजाद ने कसे तीखे तंज- B टीम बताने वालों की नींद उड़ गई, मुझे ढूंढते फिरेंगे | Chandrasekhar azad takes jibe on Akhilesh Yadav says he is against Babasaheb ambedkar



लखनऊ:

यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. ओवैसी के साथ मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने वाले चंद्रशेखर ने खुद को बी-टीम कहे जाने वाले अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि इसी बी टीम की जब जरूरत होगी तो ढूंढते फिरेंगे. मैं इनकी बातों का जवाब दूंगा तो फिर अपना काम कैसे करूंगा. चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव का बी टीम कहना संविधान के खिलाफ है. फिर आगे बोले कि ये तो संविधान के पहले ही खिलाफ रहे हैं और बाबासाहेब के भी विरोधी हैं.

आजाद ने कहा कि ये लोग तो बहुत पहले से बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान के खिलाफ हैं. किसी को बी-टीम कहने का मतलब है कि संविधान के खिलाफ जाकर खड़ा हो जाना. ये लोग बहुत पहले से संविधान के खिलाफ हैं और बाबासाहेब आंबेडकर के भी खिलाफ हैं. बाबासाहेब ने तीन महापुरुषों को जीवन माना- महात्मा बुद्ध, गुरु कबीर और ज्योतिबाफुले. ज्योतिबाफुले जी के नाम पर ज्योतिबाफुले नगर बना तो उन्होंने उसे बदल दिया. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर हरित उद्यान अखिलेश यादव के दौर में बदला गया था. हम जनेश्वर मिश्र के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आपने उसका नाम क्यों बदला. 

उन्होंने अपनी रैली के बाद अखिलेश यादव की नींद उड़ जाने का भी दावा किया. इन्हें हमारी 26 तारीख की रैली के बाद से नींद आ रही है या नहीं. एक बार पूछ लीजिएगा. इनकी नींद उड़ गई है. रैली के बाद कुछ लोगों के चेहरे से हंसी चल गई है. इन लोगों को तब भी हंसी आई थी, जब मैं नगीना से चुनाव में उतरा था. लोकतंत्र में वोट तो बहुजन के पास ही है. पूरे यूपी में नगीना मॉडल काम करेगा. हम ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करेंगे. कितनी सीटें जीतेंगे? इस सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि मध्य प्रदेश के एक बाबा भविष्यवाणी करते हैं. मैं ऐसा नहीं करता. उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण भी दे दिया. कहा कि कौन कहता था कि टीवीके इतनी सीटें ले जाएगी. 

‘सारे वोटजोड़वा मिलकर लाए थे 36 फीसदी वोट, अब तो और कमजोर’

आपके विरोधी ओवैसी और आपको वोटकटवा कहते रहे हैं? इस पर कहा कि 2022 में सारे वोट जोड़वा मिलकर 36 फीसदी वोट लाए थे. अब तो जयंत चौधरी और ओमप्रकाश राजभर अलग हो चुके हैं.  आप तो खुद ही भाजपा की पिच पर राजनीति कर रहे हैं. ये मंदिर बनाने की बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब कह गए थे कि मंदिर और स्कूल की घंटी एक साथ बजेंगी. आपको तय करना है कि किधर जाना है. 

मायावती पर बोले- मैं परिवार का बेटा हूं, उनके खिलाफ क्यों बोलूं

बहन मायावती जी की स्थिति को कैसे देख रहे हैं? इस सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह बड़ी नेता हैं. पूरी मीडिया ने जोर लगाया कि मैं उनके खिलाफ कुछ बोलूं. मैंने कभी उन पर कुछ नहीं कहा. मैं परिवार का बेटा हूं और उन पर कुछ भी क्यों कहूं. समाज को तय करना है कि किसका साथ देना है और कैसे उनका भला होगा. कल की रैली के बाद समाज में यह संकेत गया है कि हमारा एक और भाई मजबूत हो गया है. हमें उसका साथ देना है. हमने जो लड़ाई लड़ी है, उसमें लोग साथ देंगे. अखिलेश को लेकर कहा कि ये भाजपा के लोगों को राज्यसभा में भेजते हैं और हमें बी टीम का नाम देते हैं. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button