खबर

‘दो -ढाई हजार रुपए कोई करप्शन नहीं होता…’, यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य का विवादित बयान | up minister baby rani Maurya statement two and two and half thousand rupees is not bribe


'दो -ढाई हजार रुपए कोई करप्शन नहीं होता...', यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य का विवादित बयान

यूपी की मंत्री का विवादित बयान.

फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य का रिश्वत पर दिया गया बयान काफी चर्चा में है. यूपी की मंत्री के मुताबिक, दो हजार रुपये कोई भ्रष्टाचार नहीं होता. इतना पैसा तो कागज बनवाने में ही लग जाता है. उन्होंने कहा कि दो-ढाई हजार रुपए लेना कोई करप्शन नहीं  होता. ये बात उन्होंने हाथरस की मलिन बस्ती रमनपुर में जन चौपाल कार्यक्रम में सुनवाई के दौरान कही. वहां पर मंत्री लोगों की समस्याएं सुन रही थीं. इस दौरान एक महिला फरियादी ने उनसे कहा कि नगर पालिका की एक कर्मचारी ने पीएम शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उससे दो से ढाई हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. इस मंत्री ने रिश्वत लेने की बात मानी ही नहीं.

‘दो -ढाई हजार रुपए कोई करप्शन नहीं होता’

दरअसल पत्रकारों ने जब बेबी रानी मौर्य से महिला के आरोपों पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि रिश्वत नहीं ली होगी कागज बनवाने के लिए पैसे लिए होंगे. उन्होंने कहा कि दो -ढाई हजार रुपए कोई करप्शन नहीं होता.जब उनसे पूछा गया कि अगर ये रिश्वत नहीं तो कितना पैसा रिश्वत में गिना जाता है. इस पर उन्होंने कहा कि हमें क्या पता.

कागज क्या कोई अपनी जेब से बनवाएगा-मंत्री

यूपी की मंत्री ने महिला के बजाय आरोपी कर्मचारी का पक्ष लेते हुए कहा कि बहुत से लोगों के कागज अधूरे होते हैं तो क्या कोई अपनी जेब से उनके कागज बनवाएगा. हालांकि उन्होंने आगे सफाई देते हुए कहा कि अगर दो-ढाई हजार रुपये रिश्वत के नाम पर लिए गए हैं तो इसकी जांच की जाएगी. योगी सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास और पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य रिश्वत पर दिए गए अपने इस बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-यूपी के दो सीनियर IPS अफसरों का ट्रांसफर, लखनऊ के ADG प्रशांत कुमार आगरा भेजे गए, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button