खबर

Money Plant की पत्तियों को बड़ा कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया बस मिट्टी में डाल दें ये 2 चीजें, तेजी से बढ़ेगी बेल | Money plant ki growth jaldi kaise badhaye money plant mai jyada patti kaise laye



मनी प्लांट का पौधा लगभग हर घर में होता है. ये पौधा देखने में बेहद सुंदर लगता है, साथ ही इसे घर में रखना अच्छा भी माना जाता है. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि खूब देखभाल करने के बाद भी उनका मनी प्लांट बढ़ नहीं पाता है, पौधे की ग्रोथ एक जगह रुक जाती है, पौधे में नई पत्तियां नहीं आती हैं या पत्तियां बड़ी नहीं होती हैं. अगर आपके पौधे के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट मंजू ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मनी प्लांट की पत्तियों को बड़ा करने, पौधे की ग्रोथ बढ़ाने और मनी प्लांट की सही देखभाल करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

घर में मनी प्लांट कहां रखें?

गार्डनिंग एक्सपर्ट कहती हैं, मनी प्लांट को अच्छी तरह बढ़ाने के लिए सबसे पहले उसे सही जगह पर रखना जरूरी है. इस पौधे को तेज और सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए. इसे ऐसी जगह रखें जहां खुली हवा आती हो, लेकिन सीधी धूप न पड़ती हो. इसके अलावा सर्दियों में मनी प्लांट को पाले और बहुत ठंडी हवा से बचाना भी जरूरी है. ठंड में ये पौधा मरने लगता है, इसलिए खासकर रात के समय पौधे को किसी हल्के कपड़े से ढ़ककर रखें. 

मनी प्लांट के पौधे की मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

गार्डनिंग एक्सपर्ट बताती हैं, मनी प्लांट की मिट्टी न तो बहुत सूखी होनी चाहिए और न ही उसमें ज्यादा पानी भरा होना चाहिए. मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी आसानी से निकल जाए. इसमें हल्की नमी बनी रहनी चाहिए. इसलिए पौधे को केवल जरूरत के हिसाब से ही पानी दें. 

मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें?

मंजू बताती हैं कि मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए खाद देना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप महीने में एक बार पौधे की मिट्टी में पूरी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट डाल सकते हैं. इसके साथ एक-दो मुट्ठी नीम की खली भी मिलाएं. इससे पौधे को पोषण मिलता है और पौधे की ग्रोथ तेज होती है.

मनी प्लांट की पत्तियों को बड़ा कैसे करें?

इसके लिए गार्डनिंग एक्सपर्ट चूना और गेरू का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. इसके लिए एक लीटर पानी लें. इसमें करीब आधा चम्मच बागवानी में इस्तेमाल होने वाला चूना और एक चम्मच से कम गेरू पाउडर मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पौधे की मिट्टी में डालें. आप महीने में एक बार ऐसा कर सकते हैं, बस ध्यान रखें कि चूना और गेरू शाम के समय ही पौधे की मिट्टी में डालें, धूप में ये चीजें डालने से बचें. 

मनी प्लांट को कीड़ों से कैसे बचाएं?

एक्सपर्ट कहती हैं, अगर मनी प्लांट की पत्तियों पर काले धब्बे पड़ रहे हैं या पत्तियां कट रही हैं, तो ये पौधे में कीड़े लगने की निशानी है. इससे बचाने के लिए नीम ऑयल का सही मात्रा में घोल बनाकर पत्तियों पर छिड़काव करें. इसके अलावा लहसुन को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और फिर इसका छिड़काव पौधे की पत्तियों पर करें. आप हर 10 से 15 दिन के अंतर पर कीड़ों से बचाव के लिए इन चीजों का पत्तों पर छिड़काव कर सकते हैं.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप मनी प्लांट की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं और पौधे की पत्तियों को बड़ा-बड़ा बना सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर पर गरम मसाला कैसे बनाएं? नोट कर लें आसान रेसिपी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button