

नई दिल्ली:
Vrushakarma Trailer: 4 दिसंबर का दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस दिन सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि और श्रद्धा कपूर की ईठा बॉक्स ऑफिस पर टकराती हुई नजर आएगी. लेकिन केवल ये दो फिल्में नहीं हैं, जो 4 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही हैं. बल्कि इस दिन साउथ की हॉरर पौराणिक थ्रिलर फिल्म वृषकर्मा भी रिलीज हो रही है, जिसे कार्तिक डंडू ने डायरेक्ट किया है. वहीं लीड रोल में नागा चैतन्य नजर आ रहे हैं. इसके अलावा दुपहिया के भूगोल यानी स्पर्श श्रीवास्तव भी नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिला है, जो वायरल हो रहा है.
नागा चैतन्य ने शेयर किया ट्रेलर
नागा चैतन्य ने अपने X (पहले ट्विटर) पर ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, “लीजिए, पेश है वृषकर्मा का ट्रेलर! मैं आप सभी के साथ इसे शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतनी महत्वाकांक्षी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला. यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं चाहता हूं कि आप इसे जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखें. कृपया इसे बेहतरीन साउंड और विजुअल सेटअप के साथ देखें. देरी के लिए माफी चाहता हूं. आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद. #वृषकर्मा4दिसंबरको.”
Here it is, the #VrushakarmaTrailer! I’ve been waiting to share this with you all. I’m grateful I got to play a part in a film this ambitious. This one is super close to my heart, and I can’t wait for you to experience it on the big screen. ❤️ https://t.co/g2WkO563Xq Please do experience it with the best sound and visual equipment available to you . My sincere apologies on the delay .. thankful for all your patience and support . #VrushakarmaOnDec4 @karthikdandu86 @Meenakshiioffl @BvsnP @aryasukku #SparshShrivastava @AJANEESHB #RagulDHerian @Srinagendra_Art @NavinNooli @SVCCofficial @SukumarWritings @ivyofficial2023
— chaitanya akkineni (@chay_akkineni) November 26, 2026
पौराणिक कहानी है वृषकर्मा
ट्रेलर की शुरुआत 5,000 साल पुरानी एक रहस्यमयी अलौकिक शक्ति के परिचय से होती है, जो खजाना खोजने वालों के सफर जैसी लगती है, धीरे-धीरे एक ऐसे प्राचीन रहस्य में बदल जाती है जो पूरी मानवता के लिए खतरा बन सकती है. नागा चैतन्य इसमें बिल्कुल नए लुक में नजर आ रहे हैं. एक खजाना खोजने वाले (ट्रेजर हंटर) के रूप में उनका रफ और इंटेंस अवतार देखने को मिला है. फिल्म की कहानी वैदिक ज्ञान और ऐसी शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आम इंसानों की सोच से परे हैं. अंत में, मुख्य किरदार ‘वृषकर्मा’ में बदल जाता है एक ऐसी दिव्य शक्ति, जिसने सृष्टि के धर्म की रक्षा करने का जिम्मा उठाया है.
4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
फिल्म में मीनाक्षी चौधरी लीड एक्ट्रेस हैं. जबकि ‘लापता लेडीज’ और दुपहिया से मशहूर हुए स्पर्श श्रीवास्तव भी इसमें एक अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. यह फिल्म इस साल 4 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी टक्कर मातृभूमि और ईठा से होने वाली है. देखते हैं कि कौन 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है.
ये भी पढ़ें- 29 साल पुराना गाना, जिसके बिना अधूरी थी 90s की शादी, तारे बने बाराती, कुमार सानू-जसपिंदर की दिल छू लेने वाली आवाज





