खबर

Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: जैसलमेर में कांग्रेस की संतोष कुमारी निर्विरोध चुनी गईं जिला प्रमुख, बोलीं- जनता से किए वादे पूरे करूंगी | Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: jaipur bharatpur bikaner jodhpur bjp congress pradhan chunav



राजस्थान के  41 में से 37 जिलों में 25 नवंबर 2026 को जिला परिषद प्रमुखों का चुनाव हो रहा है. बुधवार सुबह 11 बजे तक नामांकन पेश किया जाएगा और 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी. दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. जिसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे. तीन से पांच बजे के बीच वोटिंग होगी और फिर वोटों की गिनती और परिणाम घोषित किए जाएंगे.कांग्रेस का दावा है कि वह 27 जिलों में अपने प्रमुख बनाने की स्थिति में है.

इन 37 जिलों में हो रहा जिला परिषद प्रमुखों का चुनाव

जिला परिषद प्रमुखों के चुनाव जयपुर, भरतपुर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, सवाई माधोपुर, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली, उदयपुर, नागौर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बालोतरा, सलूंबर, डीडवाना-कुचामन, डीग, खैरथल-तिजारा और प्रतापगढ़ में चुनाव हो रहे हैं.

शुक्रवार को पंचायत का चुनाव

बीजेपी सरकार अपने कार्यकाल का तीसरा साल अगले महीने पूरा कर रही . उससे ठीक पहले इन चुनावों को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना रहा है. कांग्रेस का दावा है कि शुक्रवार को वह पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में भी 300 से अधिक पंचायत समितियों में अपने ‘प्रधान’ बनवा पाएगी. वहीं उप-जिला प्रमुखों के चुनाव 26 नवंबर को कराए जाएंगे. यहां नवनिर्वाचित 1275 जिला परिषद सदस्य अपने अपने जिले का प्रमुख और उपप्रमुख चुनेंगे.पंचायत समिति प्रधानों का चुनाव 27 नवंबर को और उप-प्रधानों का चुनाव 28 नवंबर को होगा. ये सभी चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होने हैं.

Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button