खबर

ट्रेन लेट होने की वजह से छूट गई फ्लाइट, अब जम्मू के कपल को 63000 रुपये का हर्जाना देगा भारतीय रेलवे | Missed Connecting Flight After 4 Hour Train Delay, Now Jammu Couple Gets Rs 63000 From Indian Railways



Viral News: ट्रेन करीब 4 घंटे लेट होने की वजह से एक कपल की आगे की फ्लाइट मिस हो गई, जिस पर जम्मू कंज्यूमर कोर्ट ने भारतीय रेलवे को 63 हजार 199 रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है. मोहित सिंह भाऊ और उनकी पत्नी दामिनी बिलोरिया के हक में 4 नवंबर को यह फैसला सुनाते हुए आयोग के अध्यक्ष पवन देव कोतवाल और सदस्य नीलम बाला भारद्वाज ने रेलवे को 6 हफ्ते के अंदर पूरी रकम चुकाने को कहा है. इस रकम में नई टिकट और होटल के बिल के 38199 रुपये (7.5% सालाना ब्याज के साथ), टेंशन व भागदौड़ के लिए 20 हजार रुपये और केस लड़ने के खर्च के 5 हजार रुपये शामिल हैं.

1.40 लाख रुपये की थी मांग, 4 साल बाद मिला इंसाफ

आयोग के फैसले की रिपोर्ट के मुताबिक, यह केस चार साल पुराना है. 19 दिसंबर 2022 को मोहित और उनकी पत्नी ने जम्मू से दिल्ली जाने के लिए दुरंतो एक्सप्रेस पकड़ी थी, जिसे अगली सुबह 3:55 बजे दिल्ली पहुंचना था. लेकिन ट्रेन 3 घंटे 55 मिनट लेट होकर सुबह 7:15 बजे पहुंची, जबकि सुबह 7:15 बजे ही उनकी गुवाहाटी की फ्लाइट जा चुकी थी. दिल्ली में फंसने के बाद उन्हें मजबूरी में 35699 रुपये खर्च करके नई फ्लाइट टिकट बुक करनी पड़ी. साथ ही 2500 रुपये किराए वाले एक होटल में कमरा भी लेना पड़ा. जेब से हुए इस 38199 रुपये के एक्स्ट्रा खर्च के बाद ही उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट में कुल 1.40 लाख रुपये के हर्जाने का केस किया था.

कोहरे की वजह से ट्रेन लेट की दलील को कोर्ट ने नहीं माना

सुनवाई के दौरान रेलवे ने ट्रेन लेट होने की वजह कोहरा बताई और नियमों का हवाला देकर बचने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को नहीं माना. कोर्ट ने साफ कहा कि रेलवे न तो टाइम पर अपना जवाब दे पाया और न ही कोई ऐसा सबूत दिखा सका जिससे साबित हो कि देरी उनके बस में नहीं थी. इसी वजह से आयोग ने कपल के हक में फैसला सुनाते हुए 6 हफ्ते में पूरी रकम कपल को देने का आदेश दे दिया.

यह भी पढ़ें:- 9 टू 5 की नौकरी छोड़कर साइकिल से दुनिया घूम रहा आयरलैंड का शख्स, भारत पहुंचकर बोला- मुझे 100 गांव देखने हैं

यह भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की महिला ने पहली बार किया हैदराबाद मेट्रो में सफर, बोलीं- ‘एक बात ने मुझे इम्प्रेस कर दिया’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button