खबर

इमरान मसूद को इशारों-इशारों में इमरान प्रतापगढ़ी की नसीहत, बोले- ‘ऐसी वैसी बातों से अच्छा है खामोश रहो’ | imran pratapgarhi imran masood up election congress samajwadi party alliance shayari social media



यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही गठबंधन की बातचीत के बीच सियासी गलियारे शायराना हो गए हैं. एक तरफ इमरान मसूद ने शेर के जरिए समाजवादी पार्टी पर तंज किया तो  दूसरी तरफ कांग्रेस से ही राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी शायरी के जरिए अपनी बात कही है. यहां खास बात यह है कि इमरान प्रतापगढ़ी ने अपनी ही पार्टी के लोकसभा सांसद इमरान मसूद पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है.

इमरान प्रतापगढ़ी ने शायरी के जरिए इमरान मसूद जैसे नेताओं को बेवजह की बयानबाजी से बचने की नसीहत दे दी है. रोचक बात यह है कि इमरान प्रतापगढ़ी ने मसूद को ‘संदेश’ देने के लिए सहारनपुर से ही ताल्लुक रखने वाले शायर नवाज़ देवबंदी के शेर को पोस्ट किया है.

इमरान मसूद ने क्या कहा था?

‘उनको अच्छी नहीं लगती है बुलंदी मेरी, 
उनको शायद मेरी परवाज़ बहुत खलती है.’

सीट बंटवारे की बातचीत के बीच ही समाजवादी पार्टी द्वारा पांच उम्मीदवारों के ऐलान के बाद इमरान मसूद ने शायरी के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस जब चाहेगी, अपने उम्मीदवार उतारेगी, इसमें बड़ी बात क्या है? अगर आप गठबंधन के बीच ऐसा बर्ताव करते हैं, तो यह गठबंधन नहीं है. इसका मतलब है कि आपकी तरफ से कोई गंभीरता नहीं है.” 

इमरान मसूद के बयान के थोड़ी देर बाद ही इमरान प्रतापगढ़ी का पोस्ट आया, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में कह दिया कि ऐसी-वैसी बातों से अच्छा है कि आप खामोश रहें.

यह भी पढ़ें | समाजवादी पार्टी की लिस्ट पर इमरान मसूद के तल्ख तेवर.. ‘उनको अच्छी नहीं लगती है बुलंदी मेरी’

यह भी पढ़ें | UP चुनावः सपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, कांग्रेस की मांग वाली सीटों पर भी ऐलान; बढ़ाया दबाव




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button