मध्य प्रदेश

MP में उद्योगों के साथ व्यापार को भी मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने ट्रेडर्स को दिलाई शपथ


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में व्यापारियों (ट्रेडर्स) का महत्वपूर्ण योगदान है. सरकार औद्योगिक विकास के साथ व्यापार-व्यवसाय को भी नई गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों का भी विस्तार हो, जिससे युवाओं और जरूरतमंदों के लिए रोजगार के अधिकाधिक अवसर सृजित हों.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार की शाम कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नव नियुक्त पदाधिकारियों, कैट की मप्र इकाई की नई कार्यकारिणी सहित 55 जिलों के कैट अध्यक्षों के पदभार (शपथ) ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में हमारी सरकार व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में ट्रैडर्स को ‘समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश’ के संकल्प की शपथ दिलाई. शपथ में कहा गया कि कैट मध्यप्रदेश सरकार एवं प्रदेश के 22 लाख व्यापारियों के साथ सेतु का कार्य करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने में छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक सभी का योगदान है. कैट द्वारा आज से प्रारंभ की जा रही ‘समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश’ की पहल भी इसी भावना का प्रतीक है. प्रदेश के 55 जिलों के विभिन्न बाजारों की मिट्टी लेकर समृद्धि कलश यात्राओं का यहां पहुंचना अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायी है. समारोह में मुख्यमंत्री को ट्रैडर्स द्वारा साफा पहनाकर समृद्धि कलश भेंट किया गया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. इसमें हमारे व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. डिजिटल भुगतान, ई-कॉमर्स, जीएसटी व्यवस्था, स्टार्टअप और आधुनिक तकनीक ने व्यापार के नए अवसर खोले हैं. प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री रहते और प्रधानमंत्री बनने के बाद डिजिटल भुगतान कॉमर्स जीएसटी व्यवस्था स्टार्टअप आधुनिक तकनीक के सारे नवाचार करते हुए राज्य की व्यापार की खास करके व्यापारिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़कर के बढ़ने का जो प्रयास किया वह वाकई अद्भुत है. हमारी सरकार ने भी लघु, कुटीर और मध्यम उद्योग के लिए कॉरपोरेशन का गठन किया है.

सबसे तेजी से निवेश लाने वाला राज्य मध्यप्रदेश है, जिसमें 12 लाख करोड़ रुपए के निवेश धरातल में आ गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग और व्यापार एक-दूसरे के पूरक बनकर मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दें. हमारी सरकार उद्योगों के साथ कारोबारियों को भी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण सहभागी मानती है. हमारा प्रयास है कि मध्यप्रदेश निवेश, उद्योग और व्यापार की नई संभावनाओं का केंद्र बने. मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 22 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला कैट आज प्रदेश के सभी 55 जिलों में अपनी इकाइयों के माध्यम से सक्रिय है.

राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा कि कैट के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण का यह समारोह एक संकल्प का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की संकल्पना चल रही है एक महायज्ञ चल रहा है. ऐसे में रीजनल समिट तक मुख्यमंत्री ने व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए और व्यापारियों की हर समस्या को दूर करने के लिए जो कल्याण बोर्ड बनाया है, वह दर्शाता है कि वे आप सबकी समस्याओं के लिए कितनी संवेदनशीलता रखते हैं. उन्होंने कहा कि कैट को नए व्यापारियों के मार्गदर्शन के लिए मेंटॉरशिप कार्यक्रम चलाना चाहिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button