मध्य प्रदेश

इंदौर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 17 तोला सोना लेकर फरार तीन बदमाश


इंदौर में चोरों ने एक बार फिर सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में हुई चोरी की वारदात में करीब 17 तोला सोना चोरी होने की शुरुआती जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोने की कीमत 25 लाख रुपए थी. वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं. 

चोरों ने लॉकर तोड़कर हीरे-सोने के आभूषण किए चोरी

दरअसल, परिवार भाई दूज मनाने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान देर रात करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश मुख्य गेट का ताला काटकर घर में घुसे और चोरी करने लगे. चोरों ने बेडरूम की अलमारी का लॉकर तोड़कर हीरे और सोने के आभूषण लेकर फरार हो रहे थे.

तभी पड़ोस में रहने वाले प्रकाश जैन और पीयूष जैन के परिवार को घर के अंदर आहट सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो तीन बदमाश चोरी करते नजर आए. पड़ोसियों के शोर मचाने पर आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए. 

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: दमुआ CHC में बड़ी लापरवाही! डिलीवरी के बाद शरीर में छोड़ दिया पैड

मकान से करीब 17 तोला सोना और अन्य कीमती जेवरात चोरी

घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम सहित अन्य जांच दल ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मकान से करीब 17 तोला सोना और अन्य कीमती जेवरात चोरी हुए हैं. तीनों बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था, हालांकि एक आरोपी का चेहरा कुछ हद तक खुला नजर आया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण विवाद पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री का डैमेज कंट्रोल, बोले- ‘यादव और माधव एक हैं’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button