खबर

शव लेकर जा रही एंबुलेंस बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से जा भिड़ी, पांच लोगों की मौत | barabanki accident Ambulance carrying deadbody collides with pickup on Purvanchal Expressway five killed up news



लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह 6.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई. ये एंबुलेंस जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी. इसी दौरान सुबेहा थाना क्षेत्र के गेरांवा गांव के पास एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की टक्कर एक तेज रफ्तार पिकअप से हो गई. इस हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में दो ड्राइवर भी शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक,  पिकअप की टक्कर में एंबुलेंस सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया.

शव लेकर जा रही एंबुलेंस की पिकअप से टक्कर

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस से अजीजुल हक नाम के शख्स का शव पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था.उसमें शव के साथ परिवार के तीन सदस्य और दो चालक सवार थे. हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रफीकुल हक, अमीनुल हक के रूप में हुई है. इसके अलावा एंबुलेंस के दोनों चालकों की भी मौत हो गई. एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस और यूपीडा की राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-ट्रेन से टकराकर आग का गोला बनी मिनीबस; ड्राइवर की मौत, सभी 264 यात्री सुरक्षित, इंडोनेशिया की घटना




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button