खबर

यूपी स्पेशल TET में भी फेल हो गए करीब 55 हजार सरकारी शिक्षक, नौकरी बचाने के लिए अब क्या विकल्प? | UP Special TET Result 2026 around 55000 teachers fail what next to save jobs



उत्तर प्रदेश के हजारों शिक्षकों की नौकरी पर एक बार फिर तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. यूपी सरकार की तरफ से आयोजित स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें ज्यादातर शिक्षक एक बार फिर फेल हो गए हैं. इससे पहले UPTET परीक्षा में भी ये शिक्षक परीक्षा पास नहीं कर पाए थे, इस परीक्षा में भी 60 हजार से ज्यादा शिक्षक फेल हुए थे. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने स्पेशल टीईटी का जो रिजल्ट जारी किया है, उसमें सिर्फ करीब 41 प्रतिशत शिक्षक ही पास हो पाए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि इन शिक्षकों के पास नौकरी बचाने का क्या विकल्प बचा है. 

दोनों स्तर की परीक्षा का रिजल्ट 

TET की तरह स्पेशल टीईटी परीक्षा भी प्राइमरी और जूनियर लेवल पर आयोजित की गई थी. आंकड़ों के मुताबिक प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में 50,666 अभ्यर्थी बैठे थे. इनमें से 15,159 यानी करीब 29.92 फीसदी ही पास हुए हैं. वहीं जूनियर लेवल (कक्षा 6 से 8) में 43,015 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,743 यानी 55.19 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं. कुल मिलाकर करीब 55 हजार शिक्षक परीक्षा पास नहीं कर पाए. यानी दोनों ही पेपर में शिक्षकों का प्रदर्शन काफी खराब रहा. 

2028 की डेडलाइन 

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य किया गया है. इसके लिए अगस्त 2028 की डेडलाइन तय की गई है. पहले ये समयसीमा 2026 की थी, जिसे दो साल के लिए आगे बढ़ाया गया. यानी हर हाल में अगले कुछ महीनों में टीईटी परीक्षा पास करनी होगी, ऐसा नहीं करने पर सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. 

क्या बचे हैं विकल्प?

यूपी के करीब 55 हजार शिक्षकों के पास अब नौकरी बचाने के काफी कम विकल्प बचे हैं. यूपी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, ऐसे में ये तमाम शिक्षक एक बार फिर आवेदन कर सकते हैं. 24 नवंबर से 23 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं, वहीं परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को होगी. इसके अलावा शिक्षकों को राहत देने के लिए डेडलाइन से पहले एक बार फिर स्पेशल टीईटी परीक्षा कराई जा सकती है. इसके बाद भी जो शिक्षक इस पात्रता परीक्षा में पास नहीं होंगे, उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा. 

यह भी पढ़ें | BPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, TRE-4 की तारीख का कोई जिक्र नहीं

यह भी पढ़ें | पंजाब बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का हुआ ऐलान, 5 मार्च से शुरू होंगे 12वीं के एग्जाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button