मनोरंजन

सलमान खान के नए गाने ‘मदिरापान’ ने मचाया धमाल, पहले भी इन गानों से बना चुके हैं दीवाना


सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया डांस ट्रैक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है.  गाने में सलमान खान का जबरदस्त डांस और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला, जिसें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

मीडिया पर इस गाने के वीडियो, एडिट्स और फैंस के रिएक्शन लगातार देखने को मिल रहे हैं. इस गाने में चित्रांगदा सिंह के साथ उनके डांस ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सलमान के किसी गाने ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया हो. आइए, नजर डालते हैं उनके कुछ ऐसे ही हिट गानों पर

‘मदिरापान’ 
हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘मदिरापान’ पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इस गाने में सलमान अपने साथी सैनिकों के साथ जश्न मनाते और चित्रांगदा सिंह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. हिमेश रेशमिया के संगीत, समीर अंजान के बोल और मुदस्सर खान की कोरियोग्राफी ने गाने को एक अलग ही अंदाज दिया है. इसमें सलमान का वही पुराना, मस्ती भरा और थोड़ा हटकर डांस देखने को मिलता है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. 4 दिसंबर को फिल्म की रिलीज से पहले ही इस गाने ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

‘ओ ओ जाने जाना’
रील्स और सोशल मीडिया का दौर शुरू होने से पहले ही 1998 में ‘ओ ओ जाने जाना’ हर तरफ छा गया था. कैसेट प्लेयर से लेकर शादियों और पार्टियों तक, हर जगह ये गाना सुनाई देता था. कमाल खान की आवाज और जतिन-ललित के संगीत से सजा ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया था. सलमान का स्वैग और उनका शर्टलेस आइकॉनिक लुक आज भी लोगों को याद है.

‘जीने के हैं चार दिन’
अगर कोई गाना जिंदगी को खुलकर जीने और हर पल का मजा लेने का संदेश देता है, तो वो ‘जीने के हैं चार दिन’ है. साल 2004 में आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ का ये गाना सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने गाया था, जबकि इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. बीच के माहौल और पार्टी वाली मस्ती से भरा ये गाना आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. सलमान का मशहूर तौलिया वाला डांस स्टेप तो पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुका है और आज भी पार्टियों में खूब देखने को मिलता है.

‘कैरेक्टर ढीला’ 
साल 2011 में आई फिल्म ‘रेडी’ का गाना ‘कैरेक्टर ढीला’ रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. मस्ती भरे बोल और सलमान के खास अंदाज से सजे इस गाने में जबरदस्त पार्टी वाली एनर्जी थी. नीरज श्रीधर की आवाज, प्रीतम का संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के मजेदार बोल ने इसे और भी खास बना दिया. जरीन खान संग सलमान की मस्ती भरी केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दिए.

‘जुम्मे की रात’ 
‘जुम्मे की रात’ ने रिलीज के साथ ही अपनी अलग पहचान बना ली थी. हिमेश रेशमिया के संगीत और मीका सिंह व पलक मुच्छल की आवाज ने इस गाने को पार्टी का पसंदीदा गाना बना दिया. सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की शानदार केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया. इसका हुक स्टेप भी देखते ही देखते काफी मशहूर हो गया और आज भी पार्टियों में लोग इसे कॉपी करते नजर आते हैं.

‘स्वैग से स्वागत’
गाना ‘स्वैग से स्वागत’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था. ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया ये गाना सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी पर खूब जंचा. विशाल-शेखर का शानदार संगीत, विशाल ददलानी और नेहा भसीन की आवाज और इरशाद कामिल के बोल ने इसे एक बेहतरीन पार्टी ट्रैक बना दिया. दोनों का स्टाइलिश अंदाज और शानदार डांस स्टेप्स दर्शकों को काफी पसंद आए. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button