खबर

पिता की 10 साल पुरानी डायरी के पन्ने पलटने लगा बेटा, बोला- सपने पूरे करने की चाबी हाथ लग गई | Viral video son reads father old diary gratitude lessons



VIRAL VIDEO: पिता की एक पुरानी डायरी ने आज इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है. इंस्टाग्राम यूजर आशुतोष प्रतिहस्त ने अपने पिता की करीब दस साल पुरानी डायरी पढ़ते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो हमें जिंदगी का एक बहुत बड़ा सबक सिखाता है. वीडियो में आशुतोष अपने पिता से पूछते हैं कि यह डायरी कितनी पुरानी है. पिता बताते हैं कि करीब नौ या दस साल पुरानी बात है.

छोटी-छोटी खुशियों में छिपा था सुखी परिवार का राज

डायरी के पन्नों को पलटते हुए आशुतोष को एक अनोखी बात दिखती है. उनके पिता ने हर दिन मिलने वाली छोटी-छोटी खुशियों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने लिखा था कि वह किस्मतवाले हैं कि उनके पास फ्रिज है, जिससे गर्मी में परिवार को ठंडा पानी मिल पाता है. उन्होंने यह भी लिखा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनकी पत्नी समझदार और शांत स्वभाव की हैं, जिन्होंने बच्चों को उनसे भी बेहतर पाला. साथ ही, उनके दोनों बच्चे स्कूल में नाम रोशन कर रहे हैं और बेहद गुणी हैं.

एक किताब जिसने बदल दी पिता की सोच

जब आशुतोष ने पूछा कि वह यह सब क्यों लिखते थे, तो पिता ने बताया कि ‘द सीक्रेट’ किताब पढ़ने के बाद उन्हें ‘आभार’ यानी ‘शुक्रिया’ की ताकत का अहसास हुआ. डायरी में आगे लिखा था कि वह शुक्रगुजार हैं कि उनके पास दो कुर्सियां हैं, जिस पर बैठकर पूरा परिवार आराम से चाय पी सकता है, और ओढ़ने के लिए दो कंबल हैं. आशुतोष ने जब पूछा कि क्या इन छोटी-छोटी चीजों को लिखने का कोई फायदा हुआ. 

सपनों की फेहरिस्त जो सच में तब्दील हो गई

पिता ने मुस्कुराते हुए कहा, “बिल्कुल हुआ. मैं जो भी लिखता गया, वह धीरे-धीरे मेरे सपनों की फेहरिस्त बनती गई और सच होती गई.” डायरी में कुकर, पंखा, अलमारी, सोफा और वाई-फाई जैसी बुनियादी चीजें भी लिखी थीं, जो बाद में उन्हें मिल गईं. उनका मानना है कि इंसान के पास जो है, उसके लिए उसे हमेशा शुक्रगुजार होना चाहिए.

यह भी पढ़ें | बेफिक्री से चाय पीकर हंसने वाला मीम स्टार लड़का कौन है? सोशल मीडिया ने ट्रक क्लीनर की बदली किस्मत

वही पाया जो जिंदगी को लौटाया

डायरी की आखिरी लाइनों में एक गहरी बात लिखी थी, अगर इंसान जिंदगी को ‘एक चीज’ दे दे, तो उसे सब कुछ मिल जाता है. लेकिन अगर वह ‘एक चीज’ न दे पाए, तो जो पास है, वह भी छिन जाता है. और वह जादुई चीज कुछ और नहीं, बल्कि ‘आभार’ और ‘संतोष’ का भाव है.

यह भी पढ़ें | चलने में ससुर को हो रही थी मुश्किल, बहू ने कंधे पर बैठाकर कराई यात्रा, लोग बोले- कलयुग की श्रवण कुमार

यह भी पढ़ें | ट्रेन के थर्ड एसी में जयपुर जाने के लिए चढ़ी कोरियन व्लॉगर, बोली- भारतीयों ने मेरा सारा डर भगा दिया







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button