

नई दिल्ली:
Badki Bahu Chutki Bahu: बात जब फिल्मों की होती हैं, तो इनमें देवरानी-जेठानी की नोकझोंक और परिवार से जुड़े मजेदार किस्सों को लोग देखना पसंद करते हैं. आज हम एक ऐसी ही भोजपुरी फिल्म की बात करेंगे जिसमें दो परिवार और खासकर देवरानी-जेठानी की तकरार और उनके प्याक को दिखाया गया है. ये दिलचस्प कहानी रानी चटर्जी और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ में देखने को मिली. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया है. फिल्म का एक गाना ऐसा है जिसमें सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि दो रिश्तों के बीच छिपे अपनापन और प्यार को भी खूबसूरती से दिखाया गया है.
रानी चटर्जी और काजल राघवानी की जोड़ी ने जीता दिल
बड़की बहू छोटकी बहू का गाना ‘देवरानी जेठानी के प्यार’ गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इस गाने में दोनों एक्ट्रेसेस की जुगलबंदी और उनके बीच की मस्ती देखने को मिलती है. इस गाने के बोल बताते हैं कि दोनों देवरानी-जेठानी अपने घरवालों की नजर से बचकर एक-दूसरे से दीवार से एक ईंटा हटाकर के मिलती हैं. जब उनके पति काम पर चले जाते हैं, तो दोनों की बातचीत शुरू हो जाती है. गाने में उनकी दोस्ती, हंसी-मजाक और एक-दूसरे के साथ बिताए गए पलों को भी दिखाया गया है. यही वजह है कि ये गाना फिल्म की कहानी से जुड़ता है. इस गाने को ओम झा ने अपनी आवाज दी है. इसका संगीत भी ओम झा ने तैयार किया है. जबकि इसके बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं. गाने के बोल इस तरह हैं-
रोज-रोज दुनु के मुलाक़ात होता जी
मुलाक़ात होता जी
खूबे बात होता जी
ई खबर से बेखबर दुनु पटी पटीदार बा
देवरानी-जेठानी के प्यार असरदार बा
देवरानी-जेठानी के प्यार असरदार बा
असरदार बा…
दीवार के पार भी कम नहीं होता दोनों का प्यार
फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ का डायरेक्शन मंजुल ठाकुर ने किया है. वहीं फिल्म का कहानी देवरानी और जेठानी के रिलेशन और परिवार वालों की नोकझोंक के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी में देवरानी और जेठानी का प्यार देखकर सास को परेशानी होती है, जिसके बाद वो दोनों के बीच बंटवारा करवाती है और दोनों के बीच दीवार खड़ी कर दी जाती है. लेकिन इसके बाद भी उनके बीच का प्यार खत्म नहीं होता है. फिल्म में एक मजेदार सीन है, जिसमें दोनों बहुएं दीवार के बीच से एक ईंट को निकाल देती हैं. वहां से बातें करती हैं और एक-दूसरे को खाना देती हैं. फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि ये दोनों अपने परिवार को जोड़ने की कोशिश करती हैं. फिल्म में अंशुमान सिंह राजपूत, जय यादव, मनोज टाइगर, किरण यादव, प्रेम दुबे, विद्या सिंह और स्वीटी सिंह ने भी अभिनय किया है.
ये भी पढ़ें: Badki Bahu Chutki Bahu: काजल-रानी की भोजपुरी फिल्म ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देवरानी-जेठानी की चालबाजियों ने जीता दिल
यूट्यूब पर करोड़ों में पहुंचे गाने के व्यूज
इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब वीडियों से लगाया जा सकता है. इसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 34 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. फिल्म की बात करें तो इसमें मोनिका सिंह, मंजुल ठाकुर और विनय सिंह ने फिल्म को बनाया है. फिल्म 25 मई 2024 को रिलीज हुई थी. लेकिन बाद में इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड किया गया है. इस तरह फिल्म की पारिवारिक कहानी और ओम झा के म्यूजिक ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई.





