खबर

UPTET के लिए OTR जरूरी, नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें | UPTET 2026 Exam dates notification out UPESSC OTR registration process upessc.up.gov.in


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से UPTET 2026-27 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान किया गया है. ये उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी/जूनियर लेवल (कक्षा 6 से 8) के लिए होती है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आवेदन 24 नवंबर 2026 से शुरू होंगे. आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं. 

परीक्षा की तारीख 

शॉर्ट नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यूपी टीईटी परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित होगी. 24 नवंबर से आवेदन शुरू हो रहे हैं और ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर है. इसके बाद 27 दिसंबर 2026 तक फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा. पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद ही वो राज्य में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों में हिस्सा ले सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

आवेदन के लिए OTR जरूरी 

यूपी टीईटी में आवेदन के लिए UPESSC पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होना चाहिए. बिना इसके फॉर्म नहीं भरा जा सकता है. वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आप अपना ओटीआर पूरा कर सकते हैं. अगर पहले से आपने ओटीआर किया है तो दोबारा इसकी जरूरत नहीं होगी. 

परीक्षा का पैटर्न

ये परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर होती है. हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं, जिनके लिए कुल 150 नंबर मिलते हैं. यानी हर सवाल का एक नंबर है. परीक्षा 150 मिनट यानी ढाई घंटे की होती है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. 

लाखों उम्मीदवार करते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश में टीईटी के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, जिसके लिए तमाम तरह की व्यवस्था करनी होती है. पिछली परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 13 लाख ने परीक्षा पास कर ली. इसमें वो शिक्षक भी शामिल थे, जो सरकारी स्कूलों में पहले से ही पढ़ा रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके लिए टीईटी पास करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें | दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी नौकरी नहीं, MP के अलावा किन राज्यों में लागू है ये नियम?

यह भी पढ़ें | IIM से पढ़ने वाली अक्षिता जैन ने छोड़ी 50 लाख की नौकरी, साध्वी बनने के बाद जोधपुर में निकला वरघोड़ा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button