खबर

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: हरी साड़ी में माही श्रीवास्तव ने दी मरून साड़ी वाली आम्रपाली दुबे को टक्कर, गोल्डी यादव का गाना सुपरहिट | Naya La Da Odhaniya Bhojpuri Song Mahi Shrivastava Stuns in Green Saree zGives Amrapali Dubey Maroon color sadiya Look Tough Competition


Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: हरी साड़ी में माही श्रीवास्तव ने दी मरून साड़ी वाली आम्रपाली दुबे को टक्कर, गोल्डी यादव का गाना सुपरहिट

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘नया ला द ओढ़निया’ रिलीज

youtube

नई दिल्ली:

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती, डांस और शानदार अदाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव एक बार फिर नए गाने के साथ दर्शकों के बीच आ गई हैं. उनका नया भोजपुरी गाना ‘नया ला द ओढ़निया (Naya La Da Odhaniya)’ रिलीज हो गया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव (Goldi Yadav) ने गाया है. गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव का ग्लैमरस अंदाज और जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Kallu Ko Pallu Se Bandhogi Kahiya Bhojpuri Song: शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे कल्लू, काजल राघवानी ने सुनाई खरी-खोटी, सुपरहिट है गाना

हरे रंग की साड़ी में माही श्रीवास्तव, गोल्डी यादव की जानदार आवाज 

‘नया ला द ओढ़निया’ में माही श्रीवास्तव का लुक खास तौर पर ध्यान खींचता है. हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में वह अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. उनके साथ लाल साड़ियों में डांसर्स की टीम भी दिखाई दे रही है. रंगीन सेटअप और शानदार कोरियोग्राफी गाने के वीडियो को दिलचस्प बनाती है. गाने का म्यूजिक और बोल भोजपुरी दर्शकों के मिजाज को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. ‘नया ला द ओढ़निया’ गाने की सिंगर गोल्डी यादव हैं. गाने के बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत छोटू बंटी ने तैयार किया है. निर्देशन गोल्डी जायसवाल का है. 

क्या बोलीं माही श्रीवास्तव?

गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की कोशिश हमेशा भोजपुरी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर और अच्छी गुणवत्ता वाले गाने पेश करने की रहती है. उनके मुताबिक, गोल्डी यादव की आवाज और माही श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति ने इस गाने को खास बनाया है. माही श्रीवास्तव ने बताया कि इस गाने की शूटिंग उनके लिए काफी मजेदार अनुभव रही. उन्होंने कहा कि इसमें उनका लुक और डांस पहले के गानों से कुछ अलग है. उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके नए अंदाज को पसंद करेंगे और गाने पर खूब रील्स बनाएंगे. 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button