
जम्मू:
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर सामने आई थी लेकिन बाद में पता चला कि उसकी मौत अभी नहीं हुई है. अब उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह घूमता नजर आ रहा है. ऑपरेशन जारी है. पुलिस डीजीपी ने पहले बताया कि लतीफ भट और उसका साथी मारा गया है लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि एक ही आतंकी मारा गया है. अभी तक तक लतीफ नहीं मारा गया है. लतीफ भट का साथी उमर निसार एनकाउंटर मारा गया है. इससे पहले रिपोर्ट्स आ रही थीं कि उमर को हिरासत में लिया गया है लेकिन अब खबर आई है कि उमर निसार मारा जा चुका है लेकिन अभी लतीफ भट जिंदा है. जम्मू-कश्मीर में पुलिस का ऑपरेशन जारी है.


लतीफ भट कौन है?
लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर है, जिसकी सिर्फ 22 साल का है. इतनी कम उम्र में ही वह कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है . लतीफ भट कुलगाम के ख्रेवन चादर गांव का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2025 में लतीफ घर छोड़कर चला गया और लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया.
सुरक्षा एजेंसियों के लिए लतीफ भट सिरदर्द बन गया है क्योंकि उसने छोटे स्तर के हमले करके वहां से सुरक्षित निकल जाने का तरीका सीख लिया. हमले के बाद वह स्थानीय आबादी के बीच घुल-मिल जाता है, जिससे उसे ट्रैक करना बहुत मुश्किल हो जाता है. पिछले एक साल में वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बहुत ही अहम मोहरा बन गया है.
लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ के नाम से हमले करता है. उसे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश मिलते थे. आईएसआई लतीफ भट की मदद से कश्मीर में अपना स्थानीय नेटवर्क और मजबूत करना चाहती थी. लतीफ भट का मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी है.
यह भी पढ़ें | कुलगाम में ढेर हुआ 15 लाख का इनामी आतंकी अब्दुल लतीफ भट कौन था? बढ़ई कैसे बन गया आतंकी
यह भी पढ़ें | कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट रडार पर, 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ; लश्कर नेटवर्क की तलाश तेज





