खबर

Chhath 2026 Live Chhath Songs, Chhath Celebration: काजल राघवानी ने कहा ‘भूल चूक माफ’, निरहुआ शूटिंग में व्यस्त, खेसारी लाल यादव के छठ गीतों की धूम | Chhath 2026 Live Chhath Songs Chhath Celebration Bhojpuri Actors Pawan Singh Khesari Lal Akshara Singh New Chhath Songs Updates




नई दिल्ली:

Chhath 2026 Live Chhath Songs & Chhath Celebration: छठ महापर्व 2026 को लेकर भोजपुरी सिनेमा जगत में जबरदस्त उत्साह है. एक के बाद एक नए छठ गीत रिलीज हो रहे हैं. सितारे शेयर कर रहे हैं कि वो कैसे छठ पूजा मना रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे इस बार भी अपने गीतों के जरिए छठी मईया की भक्ति का संदेश दे रहे हैं. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा, नीलकमल सिंह और शिल्पी राज के छठ गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा में हैं. वहीं, प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी और दिग्गज गायक उदित नारायण की आवाज में आए भक्ति गीत भी श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियां प्रियंका पंडित, साक्षी सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह भी छठ गीतों और पूजा से जुड़े कार्यक्रमों के कारण सुर्खियों में हैं.

चार दिवसीय लोक आस्था के इस महापर्व पर देश और विदेश में रहने वाले भोजपुरी समाज के लोग पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं. ऐसे में नए भोजपुरी छठ गीत ना सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बन रहे हैं, बल्कि पर्व की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को भी आगे बढ़ा रहे हैं. इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से होगीछ
13 नवंबर 2026: नहाय-खाय
14 नवंबर 2026: खरना
15 नवंबर 2026: संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026: उषा अर्घ्य और पारण

आइए जानते हैं भोजपुरी सितारे छठ 2026 के मौके पर क्या कर रहे हैं और कौन से गाने रिलीज हो रहे हैं.

Chhath 2026 Live Chhath Songs & Chhath Celebration | छठ 2026 लाइव छठ सॉन्ग और सितारों का सेलिब्रेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button