

नई दिल्ली:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंडस्ट्री की सबसे अहम हस्तियों में शामिल और दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) के को-फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी के एक सीनियर महिला अधिकारी और एक संदिग्ध चीनी जासूस के साथ अफेयर के खुलासे के बाद हुआंग ने यह कदम उठाया है. हुआंग की जगह कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया गया है. वह नई नियुक्ति होने तक सीईओ और सीएफओ दोनों पदों की जिम्मेदारी संभालेंगी.
कंपनी के इतिहास में पहली बार हार्वे सी. जोन्स को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. एनवीडिया के फाइनेंशियल रिजल्ट पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर 2026 को ही घोषित किए जाएंगे.
33 साल के सफर का अंत
बता दें कि जेनसन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी. वह पिछले 33 सालों से कंपनी के कर्ता-धर्ता थे. उनकी अगुवाई में ही एनवीडिया एआई (AI) चिप बनाने वाली नंबर-1 कंपनी बनी. बोर्ड ने उनके इस बेमिसाल योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है.
कौन संभालेगा NVIDIA की कमान?
एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया है. वह सितंबर 2013 से कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद पर काम कर रही हैं. कंपनी के मुताबिक, उन्होंने कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. क्रेस इससे पहले Cisco और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं. कंपनी अब स्थायी सीईओ की तलाश शुरू करेगी. इसके लिए कंपनी के अंदर और बाहर, दोनों जगह से उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया जाएगा.
हार्वे सी. जोन्स बने बोर्ड के पहले चेयरमैन
कंपनी ने हार्वे सी. जोन्स को बोर्ड का पहला चेयरमैन भी नियुक्त किया है. वह पिछले 30 साल से ज्यादा समय से टेक्नोलॉजी और निवेश के क्षेत्र में एक्टिव हैं. इससे पहले वह Synopsys में सीईओ और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.





