

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सीधे दिल को छूता है. यह कहानी एक ऐसे मुस्लिम परिवार की है, जो पूरे मुस्लिम मोहल्ले में अकेला हर साल पूरी शिद्दत से दिवाली मनाता है. वजह बेहद सीधी और खूबसूरत है बच्चों की खुशी. वायरल वीडियो में परिवार की महिला बेहद बेबाक और देसी अंदाज में दिल की बात कहती नजर आ रही हैं.
दिवाली मनाने पर क्या बोली मुस्लिम महिला
उनका कहना है, “आस-पड़ोस में कोई साथ दे या न दे, हमारी गली भले ही सूनी पड़ी हो, लेकिन हम दिवाली जरूर मनाएंगे. हमारे बच्चे जिस चीज में खुश हैं, हमारी खुशी भी उसी में है. लोग चाहे जो भी कहें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हम सिर्फ अपने बच्चों की सुनते हैं.” महिला की यह बातें बिना किसी बनावट के, सीधे दर्शकों के दिलों तक पहुंच रही हैं.
एक मुस्लिम परिवार अपने बच्चों की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए दिवाली मना रहा है और उन्हें अपने पड़ोसियों की परवाह नहीं है… https://t.co/0vdqRFrR41
— Shivlal Patel | राष्ट्रवादी 🇮🇳 (@shivlalpatel18) November 10, 2026
लोगों ने सराहा
इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर दिया है और इस पर मिली-जुली लेकिन दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक्स (X) पर इस भावना का सम्मान करते हुए अंशुमन पाटिल (@Anshumany123471) ने लिखा कि जो इंसान हर धर्म का आदर करता है, उसका दिल साफ होता है और ऐसा व्यक्ति हमेशा तरक्की करता है. प्रकाश मुर्मू (@ProkashMur58306) ने इसे इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल बताया. वहीं दूसरी तरफ, रोनी (@ronney_786) ने थोड़ा तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा करके कोई किसी पर अहसान नहीं कर रहा है.
यह भी पढ़ें | भारत में 1 साल बिताकर वापस जाने वाला विदेशी रो दिया, बोला- देश के लिए पूरा नजरिया बदल गया
यह भी पढ़ें | जालंधर का शख्स है दुनिया के लिए ‘बादाम किंग’, घास काटते-काटते बना 70 हजार एकड़ खेत का मालिक





