खबर

दिल्ली के 15 लाख लोगों को मिला मुफ्त LPG सिलेंडर, छठ पूजा के पहले CM रेखा गुप्ता DBT से ट्रांसफर किया पैसा | Delhi Free LPG Cylinder Diwali 2026 Gift CM Rekha Gupta Releases ₹142 Crore DBT To 15 Lakh Ration Card Families At Talkatora Stadium


नई दिल्ली:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पात्र 15 लाख परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर बांटा. इसके लिए अनुदान की राशि ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा- इस दिवाली दिल्ली की माताओं-बहनों और उनके परिवारों की खुशियों में एक और सौगात जुड़ गई है. तालकटोरा स्टेडियम से 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर दिए गए. इसके लिए लगभग 142 करोड़ की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई. 

दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर: Diwali 2026 Delhi Free LPG Cylinder

घर का खर्च कम हो, माताओं-बहनों की बचत बढ़े और हर परिवार की दिवाली खुशियों से रोशन हो. यही इस पहल का संकल्प है. मालूम हो कि दिवाली के मौके पर यह लाभ दिल्ली के स्थायी निवासी और वैध सक्रिय राशन कार्डधारक परिवारों (जिसमें परिवार के मुखिया के नाम पर राशन कार्ड हो) को मिलता है.

Free LPG: यूपी में महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर का पैसा मिला, 1.9 करोड़ महिला उज्जवला लाभार्थियों के बैंक खाते में आई सब्सिडी

सीएम गुप्ता ने एक बटन दबाकर लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे यह सहायता राशि भेजी। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे गए. अशोक विहार की जेजे कॉलोनी निवासी लाभार्थी महिला अंजू ने कहा. सीएम रेखा गुप्‍ता का धन्‍यवाद है, जिन्होंने हमारी भलाई के लिए सोचा गया. सीएम रेखा गुप्‍ता ने हमसे जो वादा किया था, वह समय के भीतर पूरा किया गया है. दूसरी लाभार्थी प्रेम लता ने कहा कि सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा कि होली और दीपावली के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर मिलने से काफी राहत मिलेगी. मंडावली की रहने वाली आरती देवी ने कहा कि आर्थिक सहायता के लिए पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्‍ता का धन्यवाद है.

Diwali 2026 Delhi Free LPG Cylinder

Diwali 2026 Delhi Free LPG Cylinder

सिरसा ने कहा कि आज गोवर्धन पूजा का उत्‍सव मनाया जा रहा है. भाजपा के संकल्‍प पत्र में हमने अपनी बहन-बेटियों के लिए होली और दीपावली के अवसर पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वादा किया था.  हमने होली पर सिलेंडर दिए थे.दिल्‍ली के अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में मुफ्त सिलेंडर के लिए 142 करोड़ की राशि भेजने का काम किया है. ऐसे 15 लाख से ज्‍यादा लोग हैं,जिनके खातों में पैसा पहुंचा है.

प्रदूषण और पराली के मुद्दे आप को घेरा

इससे पहले, सत्ताधारी भाजपा के प्रवक्ताओं ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं और उत्तर भारत में हवा की गुणवत्ता खराब होने के मुद्दे पर ‘आप’ द्वारा राजनीति करने को लेकर निशाना साधा.  दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता अनिल गुप्ता और प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिवाली के अगली सुबह दिल्ली में वायु प्रदूषण में कोई असामान्य वृद्धि नहीं देखी गई, जिससे यह साफ होता है कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए पटाखों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस जिस तरह से बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए पटाखों को दोष दे रहे हैं, वह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था पर सीधा हमला है, जो पारंपरिक रूप से पटाखे जलाकर दिवाली मनाते हैं.

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, तमाम प्रशासनिक पाबंदियों के बावजूद, अरविंद केजरीवाल सरकार के समय दिवाली के अगली सुबह एक्यूआई 13 नवंबर 2023 को 358 और 1 नवंबर 2024 को 341 था.

इस साल पटाखों पर लगी पाबंदियों में काफी ढील दिए जाने के बावजूद एक्यूआई 368 तक पहुंच गया, जबकि दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर की सुबह यह 364 था. इससे साफ पता चलता है कि पटाखों की वजह से एक्यूआई में कोई असामान्य उछाल नहीं आया. कपूर ने सवाल किया कि केंद्र सरकार हर साल पंजाब सरकार को पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए करोड़ों रुपये देती है, लेकिन आखिर ये फंड कहां जाते हैं?

कपिल मिश्रा बोले- साजिशन पंजाब के खेतों में पराली जलवा रहे आप नेता

उन्होंने कहा, “आज दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने खुलासा किया है कि कैसे आप से जुड़े लोग एक साजिश के तहत पंजाब में खेतों में आग लगवा रहे हैं. पंजाब में 2022 से आप की सरकार है, फिर भी उन्होंने पराली जलाने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं.”

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ताओं ने कहा कि 2023 और 2024 के एक्यूआई आंकड़ों की तुलना मौजूदा आंकड़ों से करने पर यह साफ हो जाता है कि पंजाब में पराली जलाने से पैदा होने वाली जहरीली हवा दिल्ली का दम घोंट रही है, और इस साल की इस स्थिति के लिए आप की साजिश जिम्मेदार है.

यह भी पढ़ें – दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, बन रहे 1400 से अधिक घाट, महिला व्रतियों के लिए होंगे यह 6 खास इंतजाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button