

PMO Job: अक्सर लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में सिर्फ IAS या IPS अफसर को ही नौकरी मिलती है, जबकि ऐसा नहीं है. यहां प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अलग-अलग फिल्ड्स के एक्सपर्ट्स को भी काम करने का चांस मिलता है. अगर आपके पास इकोनॉमी, लॉ, टेक्नोलॉजी या रिसर्च से जुड़ी डिग्री है, तो आप भी सीधे PMO का हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए रास्ते क्या हैं और योग्यता क्या चाहिए, ये तमाम जानकारी हम आपको आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं…
PMO में नौकरी पाने के क्या हैं तरीके?
प्रधानमंत्री कार्यालय में कुल 122 गैजेटेड (Gazetted) और 281 नॉन-गैजेटेड (Non-Gazetted) पद होते हैं. यहां नौकरी पाने के दो रास्ते हैं-
सिविल सेवा के जरिए
IAS, IPS और अन्य सेंट्रल सर्विसेस के अधिकारी UPSC परीक्षा पास करके यहां नियुक्त होते हैं.
एक्सपर्ट्स की सीधी भर्ती
वहीं, अलग-अलग फिल्ड्स के एक्स्पर्ट्स के लिए यहां यंग प्रोफेशनल (Young Professional) और कंसलटेंट (Consultant) जैसे खास पद होते हैं.
क्या चाहिए योग्यता?
प्रशासनिक पद
इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है.
यंग प्रोफेशनल पद
इसके लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री (PG) या प्रोफेशनल डिग्री के साथ कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरिएंस (Work Experience) मांगा जाता है. इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा (age limit) 32 साल तक हो सकती है.
किन सब्जेक्ट्स के स्टूडेंट्स को मिलता है मौका?
अगर आपने पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, लॉ, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी या जर्नलिज्म (पत्रकारिता) की पढ़ाई की है, तो आपके लिए यहां नौकरी पाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
कहां देखें वैकेंसी और कैसे होगा सिलेक्शन?
PMO में निकलने वाली भर्तियों की जानकारी के लिए आपको समय-समय पर UPSC, PMO, नीति आयोग और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. भर्ती से जुडी जानकारी यहां पर साझा की जाती हैं.
यह भी पढ़ें- JEE Main 2027: पहले सेशन के लिए 5.72 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 22 नवंबर तक आवेदन का मौका, देखें जरूरी डेट्स





