

आदिवासी नेता निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज है. बीजेपी लगातार इस मामले को लेकर आंदोलन कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को बीजेपी ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग की है.
सीबीआई जांच कराने की मांग
बीजेपी इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि निशा भगत की मौत के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है.
बीजेपी ने साफ किया है कि जब तक निशा भगत को न्याय नहीं मिलता, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा. बता दें कि आदिवासी नेत्री निशा भगत ने रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर फेसबुक लाइव करने के बाद आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद से ही इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. बीजेपी लगातार राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है.
यह भी पढ़ें: रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत, आत्मघाती कदम उठाने से पहले फेसबुक पर 10 मिनट किया लाइव





