खबर

मुंबई को जल्द मिलेगा पहला रोपवे, मुलुंड प्रोजेक्ट के लिए PWD ने निकाला टेंडर | Mumbai First Ropeway Project Mulund Ropeway PWD Tener



मुंबई के पहले रोपवे प्रोजेक्ट की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मुलुंड की तलहटी से संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की सीमा में स्थित तारामती माता मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे के लिए विस्तृत योजना तैयार करने हेतु सलाहकार नियुक्त करने का टेंडर जारी किया है. माना जा रहा है कि यह परियोजना न केवल धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगी, बल्कि मुंबईवासियों को शहर के प्राकृतिक सौंदर्य को नए अंदाज में देखने का अवसर भी देगी.

चुनाव प्रचार के दौरान किया था वादा

मुलुंड के बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट की मांग की थी. टेंडर प्रक्रिया का स्वागत करते हुए विधायक कोटेचा ने कि 2024 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हमने मुलुंड की तलहटी से पहाड़ी की चोटी पर स्थित तारामती माता मंदिर तक रोपवे बनाने का वादा किया था.

भाजपा विधायक ने कहा, “पर्यटन के लिहाज से यह प्रोजेक्ट बेहद अहम है. मुझे खुशी है कि PWD ने इसके प्लान के लिए टेंडर निकाल दिया है.” इस बीच, विधायक कोटेचा ने स्पष्ट किया कि यह प्रस्तावित रोपवे मुलुंड से बोरीवली को जोड़ने वाला कोई व्यावसायिक प्रोजेक्ट नहीं है. 

सिर्फ मुलुंड इलाके तक ही सीमित रहेगा रोपवे

यह रोपवे सिर्फ मुलुंड इलाके तक ही सीमित रहेगा और मुलुंड की तलहटी को तारामती माता मंदिर से जोड़ेगा. उन्होंने कहा कि रोपवे के बोरीवली तक जाने की चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट का विस्तृत प्लान तैयार होने और केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग से आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

इस प्रोजेक्ट के तहत पहाड़ी की चोटी पर एक वॉच टावर बनाने का भी प्रस्ताव है जिससे निरीक्षण हो, यहां से पर्यटक संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और पास ही स्थित तुलसी झील का विहंगम दृश्य देख सकेंगे. कोटेचा ने कहा कि चूंकि मुंबई में वर्तमान में कोई रोपवे नहीं है, इसलिए यह प्रोजेक्ट मुलुंड के साथ-साथ पूरे मुंबई के पर्यटन को एक नई गति देगा.

यह भी पढ़ें | NSE के नए हेड ऑफिस की पहली झलक, BKC में 1684 करोड़ में ली गई जमीन पर ऐसी बनेगी बिल्डिंग, देखें VIDEO

टेंडर में सलाहकार के काम का स्वरूप

  • प्रस्तावित रोपवे के लिए सही मार्ग और स्थान तय करना.
  • आवश्यक भूमि के क्षेत्रफल का निर्धारण करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोपवे प्रोजेक्ट्स का अध्ययन करना.
  • टोपोग्राफिकल सर्वे, जियो-टेक्निकल जांच, हाइड्रोलॉजिकल सर्वेक्षण और प्रारंभिक निरीक्षण करना.
  • रोपवे का विस्तृत रूट, सिस्टम की डिजाइनिंग, शुरुआती और अंतिम स्टेशन की जगह तय करना और प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत तैयार करना.
  • इस प्रोजेक्ट का सामाजिक, पर्यावरणीय, वन क्षेत्र और वन्यजीवों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का गहन अध्ययन करना.

यह भी पढ़ें | मुंबई में ग्रीन रॉकेट- आसमान में उड़ने वाले पटाखों पर प्रतिबंध, जानें कब तक लागू रहेगा आदेश




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button