खबर

रामायण में रावण के किरदार को ताकतवर बनाने में इस टीवी एक्टर ने की यश की मदद, ‘बताया थकाऊ और मुश्किल’ | Ramayana Sharad Kelkar helped Yash to bring the character of Ravana says exhausting and difficult



नई दिल्ली:

‘रामायण’ में रावण के रोल में यश की परफॉरमेंस की काफी तारीफ हो रही है. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद  किया जा रहा है.  हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि इस किरदार में जान डालने में एक्टर शरद केलकर ने भी अहम भूमिका निभाई है. फिल्म के हिंदी वर्जन में शरद केलकर ने यश के लिए अपनी आवा दी है. हाल ही में हुई एक बातचीत में शरद ने बताया कि ‘रामायण’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी और उनकी क्रिएटिव टीम ने उनसे संपर्क किया था.  शरद ने बताया कि यश हिंदी बोल सकते हैं, लेकिन उनके कन्नड़ लहजे का असर कभी-कभी कुछ शब्दों के उच्चारण पर पड़ता था. दोनों एक्टर्स ने सीन्स पर चर्चा की, अपने विचार साझा किए और डायलॉग्स को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम किया.

यह भी पढ़ें- ‘गोलमाल ‘ के वसूली भाई से, गंगाजल के बच्चा यादव तक, खतरनाक विलेन के रोल में मचाया धमाल, जानें कौन हैं रामायणम् के महर्षि अगस्त्य

‘वैरायटी इंडिया’ से बात करते हुए शरद केलकर ने कहा, “यश ने बहुत शानदार काम किया है. वे इस रोल के लिए सबसे बेहतरीन चुनाव हैं और उन्होंने इस किरदार को बहुत अच्छे से समझा है. उनके लिए डबिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. मैं इसे दिलचस्प कहूंगा, क्योंकि यश हिंदी काफी अच्छी बोलते हैं, लेकिन वे ज्यादातर कन्नड़ बोलते हैं, इसलिए उनके बोलने का  लहजा और हिंदी शब्दों के साथ उनकी लय थोड़ी मुश्किल पैदा कर रही थी.” उन्होंने बताया कि पूरी ‘रामायण’ टीम को लगा कि हिंदी वर्जन के लिए यश की आवाज को डब करने की जरूरत है. शरद ने कहा, “कन्नड़ में उन्होंने बहुत शानदार काम किया है. उनकी आवाज बेहतरीन है. यश बहुत अच्छे इंसान हैं. हमारी लंबी बातचीत होती थी और वह कई सुझाव भी देते थे. वह हमेशा सबसे अच्छे रिजल्ट के लिए कोशिश करते थे और मुझसे पूछते थे कि क्या कुछ सीन्स को और बेहतर बनाया जा सकता है. हम सभी एक-दूसरे के साथ पूरी तरह तालमेल बिठाकर काम कर रहे थे.”शरद ने ‘बाहुबली’ और ‘सालार’ के हिंदी वर्जन के लिए डबिंग की है, उन्होंने ‘रामायण’ को “सबसे थकाऊ डबिंग अनुभवों” में से एक बताया. उन्होंने कहा, “मैं सोच भी नहीं सकता कि यश ने इस किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए कितनी मेहनत की होगी. मुझे लगता है कि यह उनके करियर का सबसे मुश्किल रोल है और उन्होंने बहुत शानदार काम किया है.” शरद ने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ की, जिन्होंने कुछ बहुत खास सीन तैयार किए हैं. इनमें रावण के दस सिरों का दिखना, विद्युतजिह्वा के साथ उसकी मुलाकात और भगवान ब्रह्मा से आशीर्वाद मांगने वाले सीन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-  4 साल की हुईं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा, मम्मी ने शेयर की पेस्टल थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

उन्होंने बताया कि रावण को एक बेहद बुद्धिमान और ज्ञानी व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जो अपने फैसलों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रहता है. इसलिए हिंदी संवादों की डबिंग करते समय उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना पड़ा कि रावण कहीं भी उलझन में न लगे. शरद केलकर ने आगे बताया कि एक फोन कॉल के बाद उन्हें यश के लिए डबिंग करने के लिए चुना गया. नितेश तिवारी और उनकी टीम को लगा कि वह इस किरदार के लिए एकदम सही हैं. शरद ने यह भी बताया कि वह पहले रवि दुबे के घर पर नितेश से मिल चुके थे और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी. उस समय निर्देशक ‘रामायण’ की तैयारियों में व्यस्त थे, इसलिए वे तब साथ काम नहीं कर पाए. ‘रामायण’ में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, रणबीर कपूर भगवान राम का, साई पल्लवी सीता का, रवि दुबे लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं सनी देओल हनुमान के रोल में हैं. 
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button