खबर

Diwali Puja Samagri List: दिवाली की पूजा के लिए करने जा रहे हैं खरीदारी? जानिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट | diwali puja samagri list complete lakshmi ganesh puja items list


Diwali Puja Samagri List: दिवाली की पूजा के लिए करने जा रहे हैं खरीदारी? जानिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

दिवाली पूजा सामग्री लिस्ट

Photo Credit: NDTV

Diwali Puja Samagri List: दिवाली हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. इस साल दिवाली का पर्व 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जा रहा है. ऐसे में इस खास त्योहार की तैयारियां घरों में कई दिन पहले साफ-सफाई और शॉपिंग से शुरू हो जाती है. दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी पूजन से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है. साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समस्याओं से छुटकारा मिलता है. ऐसे में अगर आप लक्ष्मी पूजन के लिए सामग्री की खरीदारी करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं…

दिवाली पूजा सामग्री लिस्ट (Lakshmi Ganesh Puja Samagri List)

मूर्तियां और पूजा स्थापना

  • मां लक्ष्मी की मूर्ति
  • भगवान गणेश की मूर्ति
  • कुबेर यंत्र
  • लक्ष्मी यंत्र
  • चौकी
  • चौकी का कपड़ा
  • चांदी का सिक्का

वस्त्र और श्रृंगार सामग्री

  • मां लक्ष्मी के लिए लाल वस्त्र
  • चूड़ियां
  • भगवान गणेश के लिए पीला पटका
  • कलश स्थापना सामग्री
  • मिट्टी या पीतल का कलश
  • आम के पत्ते
  • जटा वाला नारियल
  • गंगाजल
  • एक लोटा जल
  • फूल और पत्तियां
  • फूल माला
  • कमल का फूल
  • गुलाब का फूल
  • अशोक के पत्ते
  • तुलसी दल

यह भी पढ़ें: छोटी दिवाली पर क्या करें? पढ़ें नरक चतुर्दशी की कथा, जानिए महत्व और परंपराएं

पूजन सामग्री

  • कुमकुम
  • सिंदूर
  • अबीर
  • चंदन
  • केसर
  • कपूर
  • मौली (कलावा)
  • इत्र की शीशी
  • रुई

दीपक के लिए सामग्री

  • दीपक
  • चार मुख वाला बड़ा दीपक
  • बाती
  • सरसों का तेल
  • घी
  • अगरबत्ती

शुभता और समृद्धि की सामग्री

  • कौड़ियां
  • गोमती चक्र
  • हल्दी की गांठ
  • साबुत हल्दी
  • कमलगट्टे की माला
  • साबुत धनिया
  • सुपारी

पंचामृत के लिए

  • दूध
  • दही
  • शक्कर
  • शहद
  • भोग और प्रसाद
  • खीर
  • पांच प्रकार की मिठाई
  • पांच प्रकार के फल
  • पंचमेवा
  • खील-बताशे

अनाज और बाकी सामग्री

  • पांच प्रकार का अनाज
  • पान के पत्ते
  • पान
  • लौंग
  • इलायची
  • गन्ना
  • सीताफल
  • सिंघाड़ा
  • गणपति पूजन के लिए
  • कुशा या दूर्वा
  • पेन

यह भी पढ़ें: दिवाली की रात घर पर काजल कैसे बनाएं? एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने बताई सही विधि और इस काजल को लगाने का तरीका




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button