

90 के दशक की पॉपुलर टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रहीं जूही चावला भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं. लेकिन उनके गानों की चर्चा अभी तक हो रही है. ऐसा हम नहीं बल्कि एप्पल इंडिया द्वारा शेयर किया गया नया वीडियो है, जिसमें एक्ट्रेस के 32 साल पुराने गाने का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें जूही चावला साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ 32 साल पहले नजर आईं थीं. इस गाने को केएस चित्रा और एसपी बालासुब्रमण्यम ने 90 के दशक में पॉपुलर किया था. लेकिन अब इसके नए वर्जन को भी फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस 32 साल पुराने गाने के नए वर्जन में खुद जूही चावला भी नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस जरुर कहेंगे कि वक्त कहीं नहीं गया था.
जूही चावला का 32 साल पुराने का नया वर्जन
एप्पल इंडिया के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेजों पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें 32 साल पुराने गाने रुप सुहाना लगता है गाने को बैकग्राउंड में सुना जा सकता है. इसमें कुछ लड़कियां क्लासिकल डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इसके एक हिस्से में खुद जूही चावला भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो को दीवाली के खास मौके पर शेयर किया है.
ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी-काजल राघवानी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना,’म्याऊं-म्याऊं’-‘छांव-छांव’ करती दिखीं बड़की बहू छोटकी बहू
रुप सुहाना गाना के बारे में
रूप सुहाना लगता है, चांद पुराना लगता है” 1990 के दशक का पॉपुलर रोमांटिक गीत है, जिसमें जूही चावला और चिरंजीवी के साथ नजर आई थीं. यह 1994 में रिलीज हुई द जेंटलमैन का गाना है. केएस चित्रा और एसपी बालासुब्रमण्यम ने इसे आवाज दी थी. जबकि इंदीवीर ने बोल लिखे थे और एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था.
गाने के लिरिक्स
रूप सुहाना लगता है चांद पुराना लगता है
तेरे आगे ओ जनम
तू भी क्या चीज है हर दिल अजीजहै
दिल चाहे देखे तुझे हम हर दम
रूप सुहाना लगता है चांद पुराना लगता है
तेरे आगे ओ जनम
रूप सुहाना लगता है चाँद पुराना लगता है
तेरे आगे ओ जनम
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh OTT Release: ओटीटी पर आ रही है हनुमान अंश, 80 दिन में किया इतना कलेक्शन, जानें कब और कहां देखें





