खबर

Hanuman Ansh OTT Release: नेटफ्लिक्स ना प्राइम वीडियो, इस ओटीटी पर आ रही है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म, जानें कब और कहां देखें हनुमान अंश | Hanuman Ansh on sonyliv on 27th november on neem karoli baba lifetime box office collection in 80 days



नई दिल्ली:

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर 80 दिन का सफर अब खत्म होने को है क्योंकि अब मेकर्स ने ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है. 80 दिनों में फिल्म ने दो करोड़ के बजट में 350 करोड़ पार का कलेक्शन हासिल किया. शुक्रवार को मेकर्स ने ओटीटी रिलीज का ऐलान प्रोमो के साथ कर दिया है. तो आइए आपको बताते हैं हनुमान अंश को कब और कहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई हासिल की है. 

हनुमान अंश ओटीटी रिलीज 

हनुमान अंश ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी, जिसका ऐलान प्रोमो के साथ किया गया है. सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया,  एक दिव्य शक्ति. एक असाधारण कहानी. पूरे देश की चहेती फिल्म, अब आ रही है आपके घर. ‘हनुमान अंश’, 27 नवंबर को सोनी लिव (Sony LIV) पर आ रही है! #सीताराम इस प्रोमो को देखते ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- गोविंदा-रवीना के वो दो ब्लॉकबस्टर गाने, एक ही दिन पर दोनों हुए शूट, अलका-उदित का सॉन्ग डिस्को से लेकर शादियों में हिट 

 हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, हनुमान अंश ने भारत में 342.44 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि दुनिया भर में 452.86 करोड़ की कमाई हासिल की है. फिल्म ने 10 लाख की ओपनिंग की थी. जबकि दो हफ्तों के बाद फिल्म ने कई गुना कमाई हासिल की है. इसके बाद word of mouth का सिलसिला शुरू हुआ और फिल्म की कमाई का बढ़ती चली गई और दो करोड़ के बजट में फिल्म ने कई गुना कमाई हासिल की. इसने ‘हनुमान अंश’ कई पैन-इंडिया फिल्मों की लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कमाई को पीछे छोड़ने में कामयाब रही, जिसमें सीएम विजय की ‘जन नायकन’ (324 करोड़ रुपये), यश की ‘टॉक्सिक’ (341 करोड़ रुपये) और राम चरण की ‘पेद्दी’ (342 करोड़ रुपये) शामिल हैं. 

‘हनुमान अंश’ की कहानी

‘हनुमान अंश’ की कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक की है, जो अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर, जीवन और मृत्यु से जुड़े सवालों के जवाब खोजने निकलता है. उसकी यह खोज उसे पूरे उत्तर भारत में ले जाती है, जहां वह इंसानी दुखों और अस्तित्व से जुड़े बड़े सवालों को समझने की कोशिश करता है. यह आध्यात्मिक यात्रा अंततः उसे नीम करौली बाबा के रूप में बदल देती है. 

ये भी पढ़ें- सुहाना ने गाया किंग का तू मिल जाए गाना, Ed Sheeran की लिपसिंक देख हैरान पापा शाहरुख बोले- वह बहुत तेज गाते हैं  







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button